ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोरखपुर-बस्‍ती मंडल में 457 हु्ई कोरोना संक्रमितों की संख्‍या, अब तक 16 मौतें, 24 घंटे में 40 केस

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में 457 हु्ई कोरोना संक्रमितों की संख्‍या, अब तक 16 मौतें, 24 घंटे में 40 केस

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दोनों मंडलों के सातों जिलों में अब तक कुल 457 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है।  पिछले 24...

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में 457 हु्ई कोरोना संक्रमितों की संख्‍या, अब तक 16 मौतें, 24 घंटे में 40 केस
Ajayहिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Tue, 26 May 2020 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दोनों मंडलों के सातों जिलों में अब तक कुल 457 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है। 

पिछले 24 घंटे में ही दोनों मंडलों में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कल ही गोरखपुर में भी कोरोना से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में कोरोना का इलाज चल रहा था। सोमवार को ही सिद्धार्थनगर में भी मुंबई से लौटे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।   

बस्ती में भी विक्रमजोत के पचवख में क्वारंटीन 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये लोग ट्रक या फिर बस से बस्ती लौटे थे। सोमवार को ही गोरखपुर में आठ नए कोरोना संक्रमितों का पता चला इनमें खजनी, उनवल, नवापार, पिपराइच, पीपीगंज और जंगल कौड़िया के मरीज शामिल हैं। संक्रमितों में एक हरियाणा व शेष सभी मुंबई से ट्रक, बसों के जरिए आए हैं। महराजगंज में भी छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सब नई दिल्ली से लौटे हैं। वहीं, कुशीनगर में सोमवार को एक पॉजिटिव मिला।

गोरखपुर में अब कुल 59 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमेें छह का पता मंगलवार को चला। छह डिस्‍चार्ज हो चुके हैं। जबकि चार की मौत हो चुकी है। सबसे ज्‍यादा 140 कोरोना पॉजि‍टिव बस्‍ती में हैं। इनमें से 43 डिस्‍चार्ज हो चुके हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में कुल 85 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 26 डिस्‍चार्ज हो गए जबकि एक की मौत हो गई। संतकबीरनगर में कुल 67 कोरोना पॉजिटिव मिले, 33 डिस्‍चार्ज हुए जबकि पांच की मौत हो गई। देवरिया में कुल 52 कोरोना पॉजिटिव मिले। आठ डिस्‍चार्ज हुए जबकि एक की मौत हो गई। महराजगंज में अब तक कुल 44 कोरोना पॉजिटिव मिले, 13 डिस्‍चार्ज हुए, एक की मौत हो गई। कुशीनगर में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मिले, दो डिस्‍चार्ज हुए। दो की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें