ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : अब गिनती के रह गए कोरोना मरीज, एक दिन में चार संक्रमितों की मौत 

यूपी : अब गिनती के रह गए कोरोना मरीज, एक दिन में चार संक्रमितों की मौत 

प्रदेश में कोरोना केसों की संख्या अब गिनती के रह गए हैं। एक दिन में पाए जाने वाले पाजिटिव केसों की संख्या तेजी से नीचे गिरकर 300 के करीब पहुंच गई है। शनिवार को यह संख्या 323 थी जबकि इसी अवधि में 513...

यूपी : अब गिनती के रह गए कोरोना मरीज, एक दिन में चार संक्रमितों की मौत 
लखनऊ। प्रमुख संवाददाताSat, 23 Jan 2021 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में कोरोना केसों की संख्या अब गिनती के रह गए हैं। एक दिन में पाए जाने वाले पाजिटिव केसों की संख्या तेजी से नीचे गिरकर 300 के करीब पहुंच गई है। शनिवार को यह संख्या 323 थी जबकि इसी अवधि में 513 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भी शनिवार का दिन राहत भरा रहा आज 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इस बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल एवं अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 1,22,378 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,69,75,577 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 323 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 7,330 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,319 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 97.34 है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 647 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 513 तथा अब तक कुल 5,82,506 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

दोनो अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। 22 जनवरी को 1,01,006 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। अब अगले सप्ताह से प्रत्येक गुरूवार व शुक्रवार वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत 28 जनवरी एवं 29 जनवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। दोनो ने  लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के संक्रमण से 04 लोगों की मृत्यु हो गई। इसमें राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, चन्दौली तथा बहराइच में संक्रमण से मरे 01-01 मरीज शामिल हैं। 

प्रदेश के शीर्ष संक्रमित 10 जिलों में संक्रमितों की संख्या-
बस्ती-                        045
लखनऊ-                    040
कानपुर नगर-              015
मेरठ-                         015
रायबरेली-                   014
वाराणसी-                   012
अलीगढ़-                    012
सहारनपुर-                  012
गोरखपुर-                    010
संतकबीर नगर-            010

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें