ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर के चकेरी से अगले साल दस शहरों की मिलेगी सीधी फ्लाइट, नए टर्मिनल में टैक्सी लिंक समेत ये सुविधाएं

कानपुर के चकेरी से अगले साल दस शहरों की मिलेगी सीधी फ्लाइट, नए टर्मिनल में टैक्सी लिंक समेत ये सुविधाएं

नया साल कानपुर नगरवासियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। चकेरी एय़रपोर्ट में बन रही नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। नए टर्मिनल में बने तीन एपरॉन, टैक्सी लिंक वे और अन्य सुविधाओं का ट्रायल चल रहा।

कानपुर के चकेरी से अगले साल दस शहरों की मिलेगी सीधी फ्लाइट, नए टर्मिनल में टैक्सी लिंक समेत ये सुविधाएं
Srishti Kunjराममहेश मिश्र,कानपुरWed, 07 Dec 2022 09:35 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नया साल कानपुर नगरवासियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। चकेरी एय़रपोर्ट में बन रही नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। नए टर्मिनल में बने तीन एपरॉन, टैक्सी लिंक वे और अन्य सुविधाओं का ट्रायल अंतिम दौर में चल रहा है। 25 दिसंबर तक यूपी राज्य निर्माण निगम लिमिटेड नए टर्मिनल को एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप देगा। लोकार्पण के बाद कानपुर से अहमदाबाद, कोलकाता सहित दस शहरों को 11 फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। अभी तीन शहरों के लिए चार फ्लाइटें रोज उड़ान भर रही हैं। 

इन शहरों को सेवाएं
कोलकाता, अहमदाबाद, गोवा, चेन्नई, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, त्रिभुवन (नेपाल), जेवर और बागडोगरा। 
नोट-कानपुर से अभी मुंबई की दो, एक दिल्ली और एक बेंगलुरु की फ्लाइट है। वजह केवल एक रनवे।

एक नजर में नए टर्मिनल का ब्योरा
नया टर्मिनल बनना शुरू हुआ था        अप्रैल- 2019
क्षेत्रफल                        50 एकड़
31 मई - 2022 तक बना            48 फीसदी
30 नवंबर-2022 तक                 99.1 फीसदी काम पूरा (ट्रायल)
लागत                         143 करोड़ रुपये
एक साथ उतर सकेंगे                 तीन विमान
नए टर्मिनल से रनवे की दूरी            712 मीटर (फोरलेन की)
प्रस्थान-आगमन कक्ष की क्षमता        300 यात्रियों की
पार्किंग क्षमता                    एक साथ 250 चौपहिया,300 दोपहिया
फूड जोन                     1700 वर्गमीटर में

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा नैमिषारण्य धाम, बनेगा तीर्थ विकास परिषद, CM होंगे अध्यक्ष

चार विमान कंपनियों ने सात नई सेवाएं शुरू करने की हामी भरी
इंडिगो, स्पाइट जेट सहित चार विमान कंपनियों ने सात और नई सेवाएं शुरू करने का प्रत्यावेदन एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया है। इसकी वजह यह है कि अभी तक नया टर्मिनल न होने से एक समय में एक फ्लाइट ही उतर पा रही थी, लेकिन अब एक समय में तीन उतरेंगी। यात्री सुविधाओं का आकलन करने के बाद विमान कंपनियों ने नए सेवाओं का प्रस्ताव दिया है। 

आईएलएस भी अगले साल
चकेरी एयरपोर्ट टर्मिनल में अब सुपर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लग जाएगा। इसका मतलब 500 मीटर से कम दृष्यता होने पर भी विमान उतर सकेंगे। इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी रक्षा मंत्रालय से मिल गया है। इसके लगाने का भी काम शुरू है। 

यूपीआरएनएल के प्रोजेक्ट मैनेजर, संजय सिंह ने कहा कि जून से 30 नवंबर तक 52 फीसदी काम पूरा हुआ है। रात में नया टर्मिनल चकेरी का नजारा मुंबई एयरपोर्ट की तरह दिखा। इस तरह से लाइटिंग और बिल्डिंग का रूप दिया गया है। 180 दिनों में आधे से अधिक काम करना अपने आप में रिकॉर्ड है। यह सब समन्वय और सहयोग से संभव हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें