ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनया खुलासा : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद खुद विकास दुबे ने कंट्रोल रूम में दी थी सूचना

नया खुलासा : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद खुद विकास दुबे ने कंट्रोल रूम में दी थी सूचना

आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतराने वाले विकास दुबे के दुस्साहस में कोई कमी नहीं थी। वह पुलिसवालों को मार रहा था और साथ ही साथ चुनौती देने के लिए कंट्रोल रूम में किसी अन्य गुर्गे से फोन भी करा दिया...

नया खुलासा : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद खुद विकास दुबे ने कंट्रोल रूम में दी थी सूचना
हिन्दुस्तान टीम,कानपुर Thu, 16 Jul 2020 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतराने वाले विकास दुबे के दुस्साहस में कोई कमी नहीं थी। वह पुलिसवालों को मार रहा था और साथ ही साथ चुनौती देने के लिए कंट्रोल रूम में किसी अन्य गुर्गे से फोन भी करा दिया था। पकड़े गए आरोपित शशिकांत ने पुलिस को बताया है कि दबिश लीक करने की सूचना पूर्व बीट प्रभारी केके शर्मा द्वारा दी गई थी।

गिरफ्तार शशिकांत ने चौंकाने वाला खुलासा किया। हालांकि पुलिस का मानना है कि वह कंट्रोल रूम में उस दिन आने वाली कॉल्स की डिटेल निकलवा रही है। शशिकांत ने पुलिस पूछताछ में कहा कि जब पुलिस से मुठभेड़ शुरू हुई और कुछ को मारा गया। उस दौरान विकास ने किसी दूसरे आदमी से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कराया। कंट्रोल रूम में सूचना दी कि बिकरू गांव में बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया है। उसके बाद फोन काट दिया गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के साथ ही पुलिस और पुलिस कर्मियों को आने की चुनौती दे रहा था।

केके शर्मा पर फिर उठे सवाल
सूचना लीक करने के मामले में पूर्व थानेदार विनय तिवारी और बीट इंचार्ज केके शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। शशिकांत से पूछताछ में बताया कि केके शर्मा के साथ विकास के लोगों का उठना बैठना ज्यादा हो गया था। वहीं से सूचनाएं लीक की जा रही थीं।

गांव में महिलाओं ने किया शोर
शशिकांत ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि घटना के बाद जब आरोपित भागने को हुए तो पुलिस बल आने की सूचना हुई। उस दौरान पुलिस बल को उलझाए रखने के लिए गांव की महिलाओं ने जोर जोर से गाली देना शुरू किया। पुलिस टीम उसमें थोड़ा उलझी जिससे हमलावरों को भागने का मौका मिल गया।

तो क्या दो दिन पहले से चल रही थी दबिश की प्लानिंग
शशिकांत ने कहा कि 30 जून को विकास ने उससे कहा था कि तुम अपने यहां सीढ़ियां क्यों नहीं रखते। जरूरी रहता है ऊपर चढ़कर भागने में आसानी रहती है। यह कहते हुए प्रेम प्रकाश के जरिए उसके घर पर सीढ़ियां रखवाई गई थीं।

बम से भी किया था हमला
शशिकांत ने पुलिस को जानकारी दी कि लालू दुबे ने पुलिस पार्टी पर बम चलाया था। घटना के दौरान तीन बड़े धमाके हुए थे गांव में। जिसके बाद एकाएक शांति हो गई थी।

विकास के गाली देने पर कर दी पुलिस कर्मी की हत्या
शशिकांत के घर के बाहर दो पुलिस कर्मियों के शव मिले थे। उसने पूछताछ में बताया कि पुलिस कर्मी उसके सामने हाथ जोड़कर अपने जान की भीख मांग रहा था। यह देख विकास ने शशिकांत को गाली देते हुए कहा कि गोली क्यों नहीं चला रहा। जिसके बाद शशिकांत ने गोली मारकर पुलिस कर्मी की हत्या कर दी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें