ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना: देवरिया 11,सिद्धार्थनगर 7, बस्‍ती में 5 नए संक्रमित मिले, गोरखपुर में एक की मौत

कोरोना: देवरिया 11,सिद्धार्थनगर 7, बस्‍ती में 5 नए संक्रमित मिले, गोरखपुर में एक की मौत

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 नए मामले आ चुके हैं। दोनों मंडलों के सात जिलों में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 595 हो चुकी...

कोरोना: देवरिया 11,सिद्धार्थनगर 7, बस्‍ती में 5 नए संक्रमित मिले, गोरखपुर में एक की मौत
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Mon, 01 Jun 2020 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 नए मामले आ चुके हैं। दोनों मंडलों के सात जिलों में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 595 हो चुकी है। अभी तक मरने वालों की तादाद 22 है। 176 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घरों को लौट चुके हैं। रविवार को देवरिया में एक साथ 11, सिदार्थनगर में सात, बस्‍ती में पांच और संतकबीरनगर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। देवरिया में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 91 हो गई है। इसमें से 23 ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं, जबकि एक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: चर्चा में दो प्रेम कहानियां,एक में प्रेमी जेल गया, दूसरी में थाने

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपराइच के तीन युवक संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक 15 मई को हैदराबाद से ट्रक से घर पहुंचा था। दूसरा युवक कर्नाटक से 11 मई को और तीसरा मुंबई से 13 मई को ट्रेन से देवरिया पहुंचा। देसही के अकटइयां का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। तरकुलवां के सोन्हुला रामनगर का भी युवक संक्रमित पाया गया है। भाटपाररानी के तिलौली गांव का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। वह हरियाणा से गाड़ी बुक करके बेटे के साथ घर आया था। भलुअनी के जैतपुरा का एक व्यक्ति 23 मई को ट्रेन से घर पहुंचा था। उसके साथ गांव के कई अन्य लोग भी थे। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैतालपुर के परसा जंगल गांव का एक व्यक्ति 24 मई को घर पहुंचा था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सदर कोतवाली के आहिल्यापुर का एक युवक गाड़ी बुक करके मुंबई से आधा दर्जन लोगों के साथ लौटा था। वह भी संक्रमित है। रुद्रपुर के रामचक गांव की रहने वाली एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा उसके पति का भाई संक्रमित मिला था। इसके अलावा सलेमपुर कोतवाली के बहोरवा का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव है। वह 25 मई को पुणे से ट्रेन से लौटा था। सीएमओ डॉक्टर आलोक पाण्डेय ने बताया कि संक्रमित लोगों को क्वारंटीन सेंटर से सेण्ट्रल एकेडमी स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। संबंधित गावों में सेनेटाइजेशन आदि शुरू कराया जा रहा है।

बस्ती में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पुरानी बस्ती थानांतर्गत एक मां और उसकी पांच वर्षीय बेटी भी शामिल है। महिला की एक नौ वर्षीय बेटी पहले से ही पॉजिटिव होने के चलते मेडिकल कॉलेज में एडमिट है। इन दोनों को भी वहीं शिफ्ट कर दिया गया। पति को क्वारंटीन कर दिया गया है। मुंबई से लौटे कप्तानगंज ब्लॉक के सेठा गांव निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस समय यह पचवस में क्वारंटीन हैं। उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती भेजा जाएगा। दिल्ली से आया परशुरामपुर क्षेत्र का एक 21 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मौजूदा समय पचवस में क्वारंटीन युवक को एल-1 अस्पताल रुधौली भेजा जा रहा है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के चेतरा गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम क्वारंटीन था। बस्ती में अब कुल पॉजिटिव केस 169 हो गया है। 40 डिस्चार्ज हो चुके हैं और पांच की मौत हो चुकी है।

संतकबीरनगर में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें दो बखिरा और एक मेंहदावल क्षेत्र का निवासी है। कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई। दो को एल-वन हास्पिटल खलीलाबाद और एक को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है।  एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति 12 मई को ट्रक से जिले में पहुचा। इसके साथ चार लोग थे। इन लोगों ने बनकटिया में तो जांच कराई। पॉजिटिव व्यक्ति बिना जांच के ही सवारी से अपने घर पहुंचा था। जब उसकी तबियत खराब हुई 22 मई को ग्रामीणों ने प्रधान को सूचित किया। प्रधान घनश्याम तिवारी ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

रविवार को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। दूसरा मामला बखिरा थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव का है। यहां का निवासी पॉजिटिव 50 वर्षीय व्यक्ति 12 मई को अपने चार भतीजे के साथ ट्रक से मुम्बई से आया था। बनकटिया में थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद घर पहुंच था। जब 23 मई को तबियत बिगड़ी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान मनोज चौधरी ने जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा गया है। तीसरा केस परसा पाण्डेय का है। 

यह भी पढ़ें:दवा पूछने पर बीआरडी के जूनियर डॉक्‍टरों ने पिता-पुत्र को पीटा, वीडियो बनाने पर सिर फोड़ा 

यहां मुम्बई से 12 मई को आया था। व्यक्ति घर पर रहा था। 25 मई को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। रविवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। तीन केस मिलने से इन गांवों में हड़कम्प मचा है। गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है। तीनों मरीजों के परिवार के अन्य सदस्यों का भी नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। गांवों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

बीआरडी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
बीआरडी में रविवार को 45 वर्षीय एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है। वह बड़हलगंज के कोल्हुआ चैनपुर का रहने वाला था। उसका अंतिम संस्कार राजघाट पर पुलिस और परिजनों की देखरेख में किया गया है। अब तक जिले में छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 

जानकारी के अनुसार कोल्हुआ चैनपुर का रहने वाला 45 साल का व्यक्ति मुंबई में रहता था। वह 19 मई को घर पहुंचा था। अचानक 23 को उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे बीआरडी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इस बीच ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जहां 27 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच रविवार को उसकी मौत हो गई। 

बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि उसक लिवर खराब हो गया था और वह कोरोना संक्रमित भी था। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिजनों और पुलिस की देखरेख में कोविड-19 के नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार राजघाट में कराया गया है।
 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें