ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशम्यांमार के राष्ट्रपति अपनी पत्नी संग आज करेंगे ताज का दीदार

म्यांमार के राष्ट्रपति अपनी पत्नी संग आज करेंगे ताज का दीदार

म्यांमार गणराज्य के राष्ट्रपति यू विन मिंत और उनकी पत्नी डा चो चो शनिवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। आम सैलानियों के लिए ताजमहल दो घंटे बंद रहेगा। टिकट बुकिंग विंडो उनके आगमन से एक घंटे पहले बंद कर दी...

म्यांमार के राष्ट्रपति अपनी पत्नी संग आज करेंगे ताज का दीदार
मुख्य संवाददाता, आगरा।Sat, 29 Feb 2020 09:13 AM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार गणराज्य के राष्ट्रपति यू विन मिंत और उनकी पत्नी डा चो चो शनिवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। आम सैलानियों के लिए ताजमहल दो घंटे बंद रहेगा। टिकट बुकिंग विंडो उनके आगमन से एक घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी म्यांमार के राष्ट्रपति की एयरपोर्ट पर आगवानी करेंगे। यहीं पर मयूर नृत्य से उनका स्वागत भी किया जाएगा।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 से दो बजे तक ताजमहल बंद रहेगा। यदि उनके कार्यक्रम में कोई बदलाव होता तो उसके अनुसार ताज बंद रहने की अवधि रहेगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि वीवीआईपी विजिट के चलते खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।

बता दें कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ताज का दीदार करने आए थे। उनके स्वागत को लेकर शासन स्तर से खास इंतजाम किए ‌गए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बैन पटेल स्वयं उनका स्वागत करने के लिए आ्ए थे। 

पुलिस ब्रीफिंग भी हुई
पुलिस लाइन में सुरक्षा की दृष्टि से ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों को 14 किलोमीटर के मार्ग पर किसकी कहां तैनाती रहेगी। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी कहां लगाई जाएगी। इसके बारे में बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें