मुजफ्फरनगर दंगा: मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम समेत कई भाजपा नेताओं को राहत, मुकदमा वापसी की अनुमति

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ संवाददाता,
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगे का कारण बनी सात सितंबर 2013 को हुई नंगला मंदौड़ महापंचायत के संबंध में दर्ज मुकदमा वापस हो गया है। प्रदेश शासन के निर्देश पर अभियोजन की ओर से डीजीसी द्वारा दिए गए...

मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगे का कारण बनी सात सितंबर 2013 को हुई नंगला मंदौड़ महापंचायत के संबंध में दर्ज मुकदमा वापस हो गया है। प्रदेश शासन के निर्देश पर अभियोजन की ओर से डीजीसी द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र पर जिले की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मुकदमे को वापस लेने की अनुमति दे दी है। इस मामले में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह व साध्वी प्राची समेत तमाम भाजपा नेता और अन्य आरोपी हैं। डीजीसी राजीव शर्मा ने मुकदमा वापसी की अनुमति मिलने की पुष्टि की है। 

मुजफ्फरनगर में कवाल में दो युवकों की निर्मम हत्या के करीब 11वें दिन नंगला मंदौड़ में इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस महापंचायत से लौटते लोगों पर ही जौली गंगनहर, पुरबालियान, मुझेड़ा गांव में हमले के बाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। इस नंगला मंदौड़ महापंचायत को प्रशासन ने प्रतिबंधित किया था। 

भड़काऊ भाषण का था आरोप 
सिखेड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी चरण सिंह यादव ने महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में तत्कालीन भाजपा विधायक सुरेश राणा और संगीत सोम समेत तमाम भाजपा नेताओं व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। महापंचायत के समय वर्तमान में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और वर्तमान में विधायक उमेश मलिक जेल में थे। उन्हें महापंचायत से दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

बनाए गए थे 12 आरोपी 
इस मामले में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम समेत 12 आरोपी हैं। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद विधायक उमेश मलिक और सांसद संजीव बालियान ने बड़े पैमाने पर फर्जी नामजदगी का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुकदमे वापस लेने की मांग की थी। प्रदेश शासन ने दंगे के कई मुकदमों को वापस लेने की अनुमति दी थी, जिनमें से नंगला मंदौड़ महापंचायत के संबंध में अपराध संख्या 178/2013 थाना सिखेड़ा भी शामिल था। अभियोजन के प्रार्थनापत्र पर मुजफ्फरनगर के स्पेशल एमपीएमए कोर्ट ने इस मुकदमे को सीआरपीसी के अंतर्गत वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह मुकदमा दंगे का वापस होने वाला जिले का पहला मुकदमा है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुजफ्फरनगर दंगा: मंत्री सुरेश राणा, संगीत सोम से केस वापसी की अनुमति