बिजनौर में दिनदहाड़े मर्डर: सरे बाजार युवक को गोलियों से भून डाला  

Feb 05, 2021 08:56 pm ISTAmit Gupta हिन्दुस्तान ब्यूरो , बिजनौर
share

बिजनौर जिले के हल्दौर के कस्बा झालू में शुक्रवार को सरे बाजार एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। जान बचाने के लिए युवक एक दुकान में घुस गया था। हमलावरों ने दुकान के...

बिजनौर में दिनदहाड़े मर्डर: सरे बाजार युवक को गोलियों से भून डाला  

बिजनौर जिले के हल्दौर के कस्बा झालू में शुक्रवार को सरे बाजार एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। जान बचाने के लिए युवक एक दुकान में घुस गया था। हमलावरों ने दुकान के अंदर ही गोलियां बरसाकर उसे मार डाला। लगातार 13 राउंड फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। 

कोतवाली नगर के गांव स्योहारा गिरधर निवासी रचित (27वर्ष) पुत्र बब्लू शुक्रवार को झालू में खरीदारी करने गया था। झालू के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सारिक, शादाब, शहजाद, शाहबाज और एक अन्य आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर रचित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रचित जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने दुकान में ही घुसकर रचित को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। सूचना पर एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बिजनौर डॉ.धर्मवीर सिंह का कहना है कि झालू में तमंचों से लैस चार युवकों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।