मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-तालिबानी उतने ही आतंकी, जितना रामायण लिखने वाले वाल्मीकि

Yogesh Yadav लखनऊ लाइव हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे को लेकर उनकी राय ने नए विवाद को जन्म दिया है। मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि...

मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-तालिबानी उतने ही आतंकी, जितना रामायण लिखने वाले वाल्मीकि

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे को लेकर उनकी राय ने नए विवाद को जन्म दिया है। मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर दी है। 

टीवी चैनल न्यूज नेशन से बातचीत में मुनव्वर राना ने कहा कि अगर वाल्मीकि रामायण लिख देते हैं तो देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू होते हैं। कहा कि इंसान का किरदार और इंसान का कैरेक्टर बदलता रहता है। हमें आज अफगानी अच्छे लगते हैं, दस साल बाद वह वाल्मीकि होंगे। 

मुनव्वर राना ने आगे कहा कि आप उन्हें भगवान कह रहे हैं। आपके मजहब (हिन्दू धर्म) में किसी को भी भगवान कह दिया जाता है। वाल्मीकि एक लेखक थे। उनका जो किरदार था, उसे अदा किया। उन्होंने रामायण लिखकर बड़ा काम किया।

यूपी में हैं हिन्दू तालिबानी

इससे पहले मुनव्वर राना ने कहा था कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर ही है। पहले रामराज था लेकिन अब सब बदलकर कामराज है। कहा कि जितनी एके-47 उनके पास नहीं होंगी, उतनी तो हिन्दुस्तान में माफियाओं के पास हैं। तालिबानी तो हथियार छीनकर और मांगकर लाते हैं लेकिन हमारे यहां माफिया खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी थोड़े बहुत तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।