ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: मुलायम के गांव सैफई में 50 साल में पहली बार हो रही मतगणना, जानिए कौन है आगे

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: मुलायम के गांव सैफई में 50 साल में पहली बार हो रही मतगणना, जानिए कौन है आगे

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गांव सैफई एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस गांव में 50 साल में पहली बार पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। आज पहली बार मतगणना भी हो रही है। इस...

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: मुलायम के गांव सैफई में 50 साल में पहली बार हो रही मतगणना, जानिए कौन है आगे
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम ,इटावा Sun, 02 May 2021 02:07 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का गांव सैफई एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस गांव में 50 साल में पहली बार पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। आज पहली बार मतगणना भी हो रही है। इस सीट पर मुख्‍य लड़ाई रामफल वाल्‍मीकि और महिला प्रत्‍याशी विनीता के बीच है। रामफल वाल्मीकि, मुलायम सिंह यादव परिवार के समर्थित उम्‍मीदवार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के शुरुआती चरणों से रामफल करीब 500 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 

सैफई के अमिताभ बच्‍चन इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। मतगणना के दौरान इटावा की जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया। 

जिला पंचायत सीट पर अभिषेक को बढ़त 
सैफई द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्‍याशी अभिषेक यादव 1100 मतों से आगे बताए जा रहे हैं। अभिषेक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। वह निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। अभिषेक को सपा के साथ शिवपाल की पीएसपी लोहिया का भी समर्थन है। इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्‍जा बरकरार रखने के लिए अभिषेक यादव की पहल पर समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आपस में गठजोड़ किया हुआ है। खुद शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे अभिषेक यादव को एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने का अभियान चलाए रखा है। सपा और पीएसपी के इस गठजोड़ में दोनों दलों ने मिलकर के अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पीएसपी सपा का गठजोड़ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इस दावे के बाद किया गया कि इस बार हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा का कब्‍जा होगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें