Mulayam Singh Yadav Admitted Once Again In Medanta Hospital On Sunday Night In Lucknow Samajwadi Party मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब, मेदांता में किए गए भर्ती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsMulayam Singh Yadav Admitted Once Again In Medanta Hospital On Sunday Night In Lucknow Samajwadi Party

मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब, मेदांता में किए गए भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को...

Abhishek Tiwari हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 10 May 2020 11:28 PM
share Share
Follow Us on
मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब, मेदांता में किए गए भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

बता दें कि पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

शनिवार को अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनका पेट फूल रहा था। कई दिन से दस्त नहीं हो रही थी। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया। अस्पताल के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य सामान्य होने पर शनिवार करीब 11.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |