इटावा में बोले मुलायम, प्रसपा की रैली में कौन जाएगा- मुझे नहीं पता

लोकसभा प्रत्याशिता के कागजात तैयार कराने आए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव में शिवपाल की पार्टी प्रसपा से दूरी के संकेत दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रैलियों में कौन जाएगा और कौन नहीं मुझे...

लोकसभा प्रत्याशिता के कागजात तैयार कराने आए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव में शिवपाल की पार्टी प्रसपा से दूरी के संकेत दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रैलियों में कौन जाएगा और कौन नहीं मुझे जानकारी नहीं है। मैं भी प्रत्याशी हूं, अपना चुनाव भी देखना है। गुरुवार रात इटावा पहुंचे मुलायम का बसरेहर में स्वागत किया गया। सिविल लाइंस स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह जब उनसे प्रसपा की रैलियों में जाने को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो बोले- पता नहीं कि कौन जाएगा, कौन नहीं। मैं क्यों चिंता करूं कि कौन शिवपाल की रैली में जाएगा या नहीं। रैलियां तो होती रहती हैं। हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने शिवपाल या प्रसपा का विरोध नहीं किया। इससे पहले होली पर शिवपाल ने सैफई के एसएस मेमोरियल में हुए कार्यक्रम में मुलायम को बुलाया था लेकिन वह नहीं आए। हालांकि शिवपाल ने खुद मुलायम के आवास जाकर आशीर्वाद लिया था।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।