ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुलायम के समय अखाड़े के पहलवान थे, अब हैं भाड़े के...सपा पर हमलावर हुए मंत्री संजय निषाद

मुलायम के समय अखाड़े के पहलवान थे, अब हैं भाड़े के...सपा पर हमलावर हुए मंत्री संजय निषाद

लोकसभा चुनाव में भाजपा के अलावा किसी में दम नहीं है। सपा में मुलायम के समय तक अखाड़े के पहलवान थे अब भाड़े के पहलवान हैं जो कुछ नहीं कर सकते। भाजपा गठबंधन यूपी में अस्सी सीटों पर जीतेगा।

मुलायम के समय अखाड़े के पहलवान थे, अब हैं भाड़े के...सपा पर हमलावर हुए मंत्री संजय निषाद
Dinesh Rathourमुख्य संवाददाता ,मुरादाबादSat, 10 Jun 2023 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में भाजपा के अलावा किसी में दम नहीं है। सपा में मुलायम के समय तक अखाड़े के पहलवान थे अब भाड़े के पहलवान हैं जो कुछ नहीं कर सकते। भाजपा गठबंधन यूपी में अस्सी सीटों पर जीतेगा। यह बातें निषादराज पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डा. संजय निषाद ने कहीं। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री ने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने निषादों को गले लगाया अब मोदी-योगी ने गले लगाया है। मछुआ समाज को भाजपा ने ही सब कुछ दिया पहले हमारी बिरादरी को डंडे मिलते थे। मत्स्य विभाग की तमाम योजनाओं का हर जिले में निषादों को लाभ मिल रहा है। केंद्र में मत्स्य मंत्रालाय अलग बना।

मुरादाबाद में ही बड़ी योजनाओं में लाभार्थियों को सब्सिडी मिल रही है। भाजपा हर जाति-वर्ग को साथ लेकर चल रही है। 2014 में निषादराज भाजपा के साथ आए तो सत्ता मिली। डा. संजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा अब कुछ भी कर ले बहुत देर हो चुकी है सूखे पेड़ में पानी डालने से फायदा नहीं। मुलायम सिंह के समय में अखाड़े के पहलवान थे अब सपा में भाड़े के पहलवान हैं। कानून व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए। भाजपा ने जैसी कानून व्यवस्था दी किसी ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि असली भगवान वोटर है और हम वोटर के बीच जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल में मछुआ समाज को बहुत कुछ दिया। गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उन्होंने जमकर तारीफ की। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें