बांदा में बाहुबली: मुख्तार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, जेल में नहीं पी सुबह की चाय

हिन्‍दुस्‍तान टीम , बांदा
Follow us on Google News
share

पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाए गए मुख्‍तार अंसारी की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बांदा जेल में सुबह साढ़े चार बजे आने के बाद से मुख्‍तार को बैरक नंबर 16 में आइसोलेट...

पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाए गए मुख्‍तार अंसारी की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बांदा जेल में सुबह साढ़े चार बजे आने के बाद से मुख्‍तार को बैरक नंबर 16 में आइसोलेट रखा गया था। अब उन्‍हें बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया गया है। बांदा जेल में मुख्‍तार इस बैरक में अकेले रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों के जरिए उन पर 24 घंटे नज़र रखने का इंतजाम क‍ि‍या गया है। 

बुधवार सुबह 4:30 बजे बांदा जेल में आने के बाद मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह काफी थक गए हैं, सोना चाहते हैं। जेल के मुख्य द्वार से बैरक नंबर 15 पहुंचे मुख्तार आराम करने लगे। सुबह उठने के बाद अफसरों ने उनसे चाय पूछी तो थकान की वजह से उन्‍होंने मना कर दिया। 

कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव

सुबह 10 बजे मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट किया गया। पहले बांदा के सीएमओ ने पंजाब से आई मेडिकल फाइल का परीक्षण किया फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। एंटीजेन रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्‍हें 15 नंबर बैरक में आइसोलेट किया गया। आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद आगे की कार्यवाही होगी। फिलहाल काली कोठरी में किसी को मुख्तार से मिलने की इजाजत नहीं होगी। बैरक की सीसीटीवी के जरिये भी निगरानी की जा रही है।

राजा भैय्या और अतीक अहमद भी यहां रह चुके हैं बंद 
मुख्‍तार के अलावा बांदा जेल में यूपी के कुछ अन्‍य बाहुबली भी बंद रह चुके हैं। इनमें राजा भैय्या और अतीक अहमद के नाम प्रमुख हैं। उनके अलावा शीलू बलात्कार कांड का आरोपी नरैनी से बसपा विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी, नोएडा का गैंगस्टर अनिज दुजाना भी यहां सजा काट चुके हैं। 

बांदा जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा 
मुख्‍तार के रिटर्न को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था पहले से काफी कड़ी कर दी गई है। जेल में अब जो लोग भी दाखिल किए जाएंगे, उनकी पूरी पड़ताल की जाएगी। बिना जांच-पड़ताल के जेल स्‍टॉफ को भी इंट्री न दी जाए। जेल में कौन कितनी बार आया इसका हिसाब रखा जाएगा। बकायदा रजिस्‍टर मेंटन किया जाएगा। जेल के बाहर अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुख्तार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, जेल में नहीं पी सुबह की चाय