ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के करीबी मेराज का पुलिसकर्मी भाई सेराज गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज का पुलिसकर्मी भाई सेराज गिरफ्तार

थाने की फर्जी मुहर तैयार कर शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के आरोपित मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज को पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार शाम उसके भाई सेराज को गिरफ्तार कर...

मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज का पुलिसकर्मी भाई सेराज गिरफ्तार
हिन्दुस्तान संवाद, वाराणसीSun, 27 Sep 2020 06:33 AM
ऐप पर पढ़ें

थाने की फर्जी मुहर तैयार कर शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के आरोपित मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज को पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार शाम उसके भाई सेराज को गिरफ्तार कर लिया। जैतपुरा पुलिस के मुताबिक सेराज ने मेराज की भगाने में मदद की और उसे संरक्षण दिया था। सेराज प्रयागराज के सरायनाइक थाने पर सिपाही है।

जैतपुरा पुलिस ने 5 सितंबर की रात वाराणसी के अशोक विहार फेज-1 कॉलोनी निवासी मेराज अहमद पर शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में फर्जीवाड़ा करने पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से मेराज फरार चल रहा है। मेराज की गिरफ्तारी के लिए जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उसके नजदीकियों के यहां छापेमारी की।

शनिवार को पुलिस मेराज के घर पर उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा करने पहुंची। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि वहां उसका भाई सेराज मिल गया। तफ्तीश में पता चला कि सेराज ने मेराज को भगाने में सहयोग किया था। उसे संरक्षण भी दिया था। इस पर सेराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना प्रयागराज पुलिस को भी दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें