ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबांदा में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या, मुंह और आँख में फेवीक्विक डाला फिर उपलों के नीचे दबाकर मार डाला

बांदा में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या, मुंह और आँख में फेवीक्विक डाला फिर उपलों के नीचे दबाकर मार डाला

बिसंडा थाने के चौसड़ गांव में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसके मुंह-आंख में फेवीक्विक डालाकर पुआल और उपलों के नीचे दबा दिया गया। उसके गुप्तांग व शरीर के कई हिस्सों में चोट के...

बांदा में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या, मुंह और आँख में फेवीक्विक डाला फिर उपलों के नीचे दबाकर मार डाला
हिन्दुस्तान संवाद,बिसंडा (बांदा), Tue, 20 Oct 2020 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिसंडा थाने के चौसड़ गांव में आठ साल के मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसके मुंह-आंख में फेवीक्विक डालाकर पुआल और उपलों के नीचे दबा दिया गया। उसके गुप्तांग व शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने गांव के ही दंपति को हिरासत में लिया है। चौसड़ निवासी शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा का आठ साल का बेटा प्रिंस सोमवार को चाचा राजेंद्र कुमार के घर जाने के लिए निकला था। राजेश का घर गांव के बाहर है। वह कॉलेज में छुट्टी के बाद पहले गांव स्थित मंदिर चले गए वहां से घर पहुंचे तो बेटा नहीं था।

पत्नी पुष्पा ने बताया कि पेट में दर्द होने पर वह आंगनबाड़ी दवा लेने गया था, जहां से चाचा के घर चला गया। देर तक वापस न आने पर राजेश बेटे को लेने राजेंद्र के घर पहुंचे। राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे तक प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, फिर पता नहीं कहां चला गया। सबने मिलकर खोजा, पर प्रिंस नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पास पहुंचने से पहले राजेश को फोन पर धमकी दी गई कि प्रिंस उसके कब्जे में है। राजेश ने पुलिस यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह परिवार के लोग और ग्रामीण प्रिंस को फिर खोजने निकले। तभी एक महिला को तालाब के किनारे बच्चे की चप्पल मिली। राजेश ने इसे प्रिंस की बताईं। फिर उपले व पुआल को हटाकर देखा तो प्रिंस का शव नीचे दबा था। शक के आधार पर राजेंद्र के घर के बगल में रहने वाले दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें