ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमां ने दोस्त के साथ मिलकर दी बेटे की सुपारी, जानिए क्या थी वजह

मां ने दोस्त के साथ मिलकर दी बेटे की सुपारी, जानिए क्या थी वजह

यूपी के आगरा के डौकी के गांव एकथरा के रवि की हत्या छह जनवरी की रात भाड़े के हत्यारों ने की थी। मां ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटे की सुपारी दी थी। पुलिस ने गुरुवार को वारदात का खुलासा किया। मां सहित...

मां ने दोस्त के साथ मिलकर दी बेटे की सुपारी, जानिए क्या थी वजह
आगरा। प्रमुख संवाददाताFri, 19 Jan 2018 09:36 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के आगरा के डौकी के गांव एकथरा के रवि की हत्या छह जनवरी की रात भाड़े के हत्यारों ने की थी। मां ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटे की सुपारी दी थी। पुलिस ने गुरुवार को वारदात का खुलासा किया। मां सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। दो लाख रुपये में रवि को मौत के घाट उतारने का ठेका दिया गया था। बदमाशों ने 25 हजार रुपये एडवांस लिए थे।

गांव एकथरा निवासी रवि का शव सात जनवरी को बमरौली कटारा स्थित विजय बसेरा कॉलोनी में पड़ा मिला था। गला घोंटने के बाद पत्थर से चेहरा कुचला गया था। बहनोई ने नामजद मुकदमा लिखाया था। मुकदमे में मां श्यामवती और मांट निवासी मुरारी को नामजद किया गया था। पति के देहांत के बाद श्यामवती मथुरा चली गई थी। मथुरा स्थित पति के एक मकान को बेचना चाहती थी। बेटा उसमें रोड़ा बन रहा था। कोर्ट चला गया था।

एसपी पूर्वी नित्यानंद राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा नामजद था, मगर पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं था। पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि बिचपुरी का योगेश उर्फ लक्खो से श्यामवती का संपर्क हुआ था। पुलिस ने इसी दिशा में पड़ताल शुरू की। साक्ष्य मिलना शुरू हो गए। योगेश को दो लाख रुपये में सुपारी दी गई थी।

हत्याकांड में श्यमावती, योगेश, वृद्धाराम उर्फ रामेश्वर (बिचपुरी) को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल मुरारी (इंद्रपुरी, हाईवे मथुरा), दीपक व टीटू (बिचपुरी) फरार हैं। तीनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

मां ने क्यों रची साजिश

रवि महज 22 साल का था। शादीशुदा था। एसपी देहात ने बताया कि मथुरा का मकान श्यामवती और मुरारी मिलकर बेचना चाहते थे। रवि ने विरोध किया था। कोर्ट चला गया था। मां उसको समझा नहीं पा रही थी। उसे लग रहा था कि मकान नहीं बिका तो पैसा नहीं मिलेगा। मुरारी ने उसके जेहन में जहर घोला। कहा कि इसे मरवा दो। साजिश के तहत छह जनवरी को रवि को पैसे लेने के लिए मथुरा बुलाया गया। जब वे लौटने वाला था तो बदमाशों को बुला लिया गया। वे मथुरा से रवि के पीछे आए। आगरा में उसे मार डाला। खुलासे में इंस्पेक्टर डौकी तेज बहादुर सिंह व एसआई जय प्रकाश की अहम भूमिका रही।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें