Hindi NewsUP NewsMore than 100 slums burn fire including religious site in meerut
मेरठ उपद्रव: 100 से ज्यादा झुग्गियों में लगाई आग, धार्मिक स्थल भी जला

मेरठ उपद्रव: 100 से ज्यादा झुग्गियों में लगाई आग, धार्मिक स्थल भी जला

संक्षेप: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में अवैध निर्माण तोड़ने पर बवाल हो गया। मौके पर गई कैंटोमेंट बोर्ड और पुलिस की टीम से स्थानीय लोगों ने बदतमीजी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी...

Thu, 7 March 2019 05:27 AMलाइव हिन्दुस्तान टीम मेरठ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में अवैध निर्माण तोड़ने पर बवाल हो गया। मौके पर गई कैंटोमेंट बोर्ड और पुलिस की टीम से स्थानीय लोगों ने बदतमीजी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी का वायरलेस छीन लिया। इसके बाद वहां करीब 100 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी में आग लगा दी गई। एक धार्मिक स्थल भी आग की चपेट में आ गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मकानों में बड़ी संख्या में रखे सिलेंडर विस्फोट के साथ फटे तो पूरा शहर दहल उठा। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। कई बसों और वाहनो में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। उपद्रवियों ने कई दुकानों में लूटपाट भी की। पूरे शहर में दंगे की अफवाह फैल गई।

भूसा मंडी में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोंपडी सहित पक्के मकान बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि रहीसु नाम का व्यक्ति अपने मकान का निर्माण कर रहा था। बुधवार दोपहर कैंटोमेंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह और सदर थाने की पुलिस ने निर्माण को अवैध बताकर ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर वहां रहने वाले लोगों और टीम के अधिकारियों में भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने रोक लगाया कि कैंट बोर्ड के अधिकारी अवैध वसूली कर रहे हैं और रुपए नहीं देने पर निर्माण गिराया गया है। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने कैंट बोर्ड के एक कर्मचारी को पीट दिया और फैंटम पुलिस के सिपाही सतेंद्र से वायरलेस छीन लिया। बवाल बढ़ने की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस से भी हाथापाई हुई। इसके बाद बवाल बढ़ता ही चला गया।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर फैसला सुरक्षित रखा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस की देखरेख में झुग्गियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पूरी बस्ती चपेट में आ गई। बस्ती में मौजूद करीब 100 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी और मकान आग से धधकने लगे। एक धार्मिक स्थल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। घरों में रखे सिलेंडर तेज आवाज से फटने लगे। इससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भाग गए। घरों में बड़ी संख्या में बकरियां और अन्य पशु बंधे रह गए जो आग में जलकर मर गए।

स्थानीय लोगों ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने रोडवेज बस सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आग लगाने का भी प्रयास किया। डीएम-एसएसपी सहित पूरे जिले का पुलिस-प्रशासनिक अमला मौके पर आ गया। उन्होंने भीड़ को जैसे तैसे समझाया। फिलहाल आग लगी हुई है और उसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |