Hindi NewsUP NewsMoradabad SP MP ST Hasan forgot the national anthem these things went viral
राष्ट्रगान भूले मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन, वायरल होने कहीं ये बातें

राष्ट्रगान भूले मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन, वायरल होने कहीं ये बातें

संक्षेप:

स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में झंडारोहण को पहुंचे सांसद डॉ.एसटी हसन की स्थिति उस समय असहज हो गई,जब ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान की एक दो पंक्ति गाते हुए वहां मौजूद कई सपा...

Aug 16, 2021 10:43 am ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान टीम, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में झंडारोहण को पहुंचे सांसद डॉ.एसटी हसन की स्थिति उस समय असहज हो गई,जब ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान की एक दो पंक्ति गाते हुए वहां मौजूद कई सपा कार्यकर्ता और समर्थक पंक्तियां भूल गए और आधा अधूरा राष्ट्रगान गाकर पूरा कर दिया, इस कार्यक्रम का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो हलचल मच गई। जनप्रतिनिधि को राष्ट्रगान तक याद न होने की बातें होने लगी। जब सांसद से राष्ट्रगान भूलने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे पूरा राष्ट्रगान याद है सुना भी सकता हूं। कार्यक्रम में मौजूद तमाम समर्थक राष्ट्रगान गा रहे थे, उनके पंक्तियां भूलने पर वह भी चुप हो गए।<

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
— ANI UP (@ANINewsUP) August 16, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद के गलशहीद पार्क में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया,जिसमें सांसद डॉ. एसटी हसन को बतौर मुख्य अतिथि बुलाकर ध्वजारोहण कराया गया। झंडारोहण के बाद मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाना शुरू किया,अभी दो पंक्तियां ही गाई कि आगे की लाइनें भूल गए। राष्ट्रगान पूरा न गा पाने से वहां अजीब सी स्थिति हो गई। इस वाकिए का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही उथल पुथल मच गई। हर जगह सपा के सांसद भूले राष्ट्रगान का वीडियो चलने लगा। जब इस मामले में मुरादाबाद के सांसद डाॅ. एसटी हसन से बात की, तो उन्होंने कहा मुझे झंडारोहण कार्यक्रम में बुलाया गया,झंडारोहण के बाद वहां मौजूद लोग राष्ट्रगान गा रहे थे लेकिन अचानक राष्ट्रगान की पंक्तियां भूल गए। सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया जा रहा था,वह उनकी पंक्तियों को दोहरा रहे थे,समर्थकों के राष्ट्रगान भूलने पर वह भी चुप हो गए। बोले,मुझे गाना नहीं आता लेकिन राष्ट्रगान पूरा याद है,सुना भी सकता हूं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |