ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश48 घंटे में मानसून देगा वेस्ट यूपी में एंट्री, जोरदार बारिश के आसार

48 घंटे में मानसून देगा वेस्ट यूपी में एंट्री, जोरदार बारिश के आसार

तीन जून को केरल में दस्तक के बाद मात्र 10 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों से गुजरकर मानसून ने रविवार को सहारनपुर में एंट्री मार दी। अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक तेज गति से आगे बढ़ रहे मानसून ने...

48 घंटे में मानसून देगा वेस्ट यूपी में एंट्री, जोरदार बारिश के आसार
वरिष्ठ संवाददाता,मेरठ Mon, 14 Jun 2021 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

तीन जून को केरल में दस्तक के बाद मात्र 10 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों से गुजरकर मानसून ने रविवार को सहारनपुर में एंट्री मार दी। अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक तेज गति से आगे बढ़ रहे मानसून ने वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया। 48 घंटे में मानसून मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर सहित वेस्ट यूपी को कवर कर लेगा।

देश के मौसम के इतिहास में संभवत: यह पहली बार है जब मानसून मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक पहुंचेगा। मेरठ में मानसून 28 जून से तीन जुलाई के बीच पहुंचता है, लेकिन इस बार मानसून समय से पहले पहुंचने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग एवं दिल्ली के अधिकांश भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। डॉ.सुभाष के अनुसार 48 घंटे में वेस्ट यूपी, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा। रविवार को मेरठ में दिन का तापमान 34.7 और रात का 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस फिसल गया। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 41 दर्ज हुआ जो अच्छी श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ सहित वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें