ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशVIDEO: आगरा में बंदरों का उत्पात, लेडी लॉयल में घुसकर तबाह किया लेबर रूम, टाइलें नीचे गिराईं 

VIDEO: आगरा में बंदरों का उत्पात, लेडी लॉयल में घुसकर तबाह किया लेबर रूम, टाइलें नीचे गिराईं 

यूपी के आगरा में बंदरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला महिला अस्पताल (लेडी लायल) का लेबर रूम बंदरों ने तबाह कर दिया। बंदर कमरे की फाल्स सीलिंग में घुस गए, करीब सात घंटे तक तांडव मचाया।

VIDEO: आगरा में बंदरों का उत्पात, लेडी लॉयल में घुसकर तबाह किया लेबर रूम, टाइलें नीचे गिराईं 
Dinesh Rathourवरिष्ठ संवाददाता,आगराSun, 09 Oct 2022 08:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के आगरा में बंदरों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला महिला अस्पताल (लेडी लायल) का लेबर रूम बंदरों ने तबाह कर दिया। बंदर कमरे की फाल्स सीलिंग में घुस गए, करीब सात घंटे तक तांडव मचाया। शाम तक सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाल पाए। मामला दरअसल शुक्रवार का है। 100 शैया भवन के भूतल पर लेवर रूम है। यहां सामान्य प्रसव कराए जाते हैं। सुबह करीब 10 बजे फाल्स सीलिंग में खटपट सुनाई दी।

थोड़ी ही देर बाद सीलिंग में लगी टाइल्स धमाके के साथ गिरने लगीं। अफरातफरी मच गई। डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भागकर बाहर आ गया। सुरक्षाकर्मी बुलाए गए, तब तक गई टाइलें गिर गईं। पता चला कि अंदर बंदर घुसे हुए हैं। उन्होंने वाइपर और डंडों की मदद से बंदरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बंदरों को निकालने के लिए कई टाइलों को खुद भी गिराना पड़ा। पूरी छत तबाह हो गई। शाम करीब पांच बजे जैसे-तैसे बंदरों को भगाया गया।
 

मुख्य द्वार से घुस आए थे बंदर 

लेबर रूम में प्रवेश करने का सिर्फ एक ही रास्ता है, इसलिए माना जा रहा है कि बंदरों ने इसी रास्ते का इस्तेमाल किया होगा। सुरक्षाकर्मी शायद देख नहीं पाए होंगे। इसी तल पर ऑपरेशन थियेटर भी है। अगर बंदर इसमें घुस गए तो बड़ा नुकसान कर सकते हैं। मरीज के अलावा उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। 

तबाह रूम में ही काम कर रहा स्टाफ

लेबर रूम अभी तक उसी अवस्था में है, इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। रविवार सुबह भी इसमें से एक और टाइल नीचे गिर गई। छत पर सिर्फ दो-चार टाइलें ही बची हैं। डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी डरे हुए हैं।

 

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.