ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशचारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

बांदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक बंदर घर में घुस कर एक डेढ़ महीने के नवजात को उठा ले गया। बच्चे के रोने की आवाज पर जब परिजन पहुंचे तो बंदर ने बच्चे को फेंक दिया।

चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका
Pawan Kumar Sharmaहिन्दुस्तान,बांदाWed, 04 Jan 2023 09:50 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक बंदर घर में घुस कर एक डेढ़ महीने के नवजात को उठा ले गया। बच्चे के रोने की आवाज पर जब परिजन पहुंचे तो बंदर बच्चे को लेकर सीढ़ी पर जाने लगा। छत पर चढ़ने से पहले बंदर ने बच्चे को छोड़ दिया। ऊंचाई अधिक होने के कारण बच्चे की मौत हो गई। 

ये मामला तिंदवारी के छापर गांव का है। 14 नवंबर को विश्वेश्वर के घर बेटा हुआ था। विश्वेश्वर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसकी पत्नी नवजात को कमरे में सुलाने के बाद बर्तन धो रही थी। तभी चार-पांच बंदर कमरे में घुस गए। एक बंदर चारपाई पर सो रहे नवजात उठा लिया। सीढ़ी पर चढ़ते समय बच्चे की रोने की आवाज सुनाकर बेटी निम्मा पहुंची तो बंदर के हाथों में बच्चा देख शोर मचाने लगी। बंदर तेजी से भागने लगा और बच्चे को सीढ़ी से छोड़ दिया। बच्चा लुढ़कता हुआ नीचे आ गिरा। नवजात के मुंह से खून निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसे उखड़ गई थीं।

पीलीभीत में अगवा कर लड़की के साथ दरिदंगी, दुष्कर्म के बाद जबरदस्ती पिलाया जहर

ग्राम प्रधान के मुताबिक गांव में 100 से अधिक बंदर आतंक मचाए हुए हैं। चार महीने पहले एडीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद वनरक्षक रामराज आए। वह घूम टहलकर चले गए। बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की होती तो आज बच्चे की जान न जाती।

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.