ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराज कुंद्रा केस: कोडवर्ड में होता था पैसों का लेनदेन, व्हाट्सएप ग्रुप 'एचएस' से किया 110 करोड़ का धंधा

राज कुंद्रा केस: कोडवर्ड में होता था पैसों का लेनदेन, व्हाट्सएप ग्रुप 'एचएस' से किया 110 करोड़ का धंधा

राज कुंद्रा के पोर्न बिजनेस का सबसे बड़ा राजदार अरविन्द श्रीवास्तव पूरे रैकेट का सबसे अहम सदस्य है। राज कुंद्रा के बेहद निजी व्हाट्सएप ग्रुप ‘एचएस’ से अरविन्द जुड़ा था। ये व्हाट्सएप ग्रुप...

राज कुंद्रा केस: कोडवर्ड में होता था पैसों का लेनदेन, व्हाट्सएप ग्रुप 'एचएस' से किया 110 करोड़ का धंधा
कानपुर। प्रमुख संवाददाताWed, 28 Jul 2021 06:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राज कुंद्रा के पोर्न बिजनेस का सबसे बड़ा राजदार अरविन्द श्रीवास्तव पूरे रैकेट का सबसे अहम सदस्य है। राज कुंद्रा के बेहद निजी व्हाट्सएप ग्रुप ‘एचएस’ से अरविन्द जुड़ा था। ये व्हाट्सएप ग्रुप पोर्न बिजनेस से जुड़े लोगों का था। अकेले इस ग्रुप के जरिए 110 करोड़ रुपए का धंधा किया गया। ‘एचएस’ ग्रुप के जरिए पोर्न से हुई कमाई का हिस्सा बांट होता था। पैसों का लेनदेन कोडवर्ड में होता था इसीलिए इस ग्रुप में केवल राज कुंद्रा के पोर्न मेम्बर ही जुड़े थे। जिनका काम शूटिंग शेड्यूल, नई लड़कियों को जोड़ने, उन्हें पैसे देने, फिल्म शूटिंग और उसे ओटीटी सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज करना था। अरविंद ही वो शख्स है जो इन फिल्मों को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर डलवाने का काम कर रहा था। अभी तक 90 पोर्न फिल्मों को बेचा जा चुका था। जिनसे 110 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। 

2019 में सबसे पहले पोर्न फिल्म बनाने का चस्का राज को लगा, जिसे ‘दर्शकों’ तक पहुंचाने का जिम्मा कानपुर के अरविन्द श्रीवास्तव ने उठाया। राज की गंदी फिल्मों के लिए अरविन्द ने न केवल अलग से प्लेटफार्म लांच किया बल्कि बिजनेस डील भी की। चार फरवरी को राज कुंद्रा के खिलाफ पहला केस दर्द होने के बाद जो दूसरा नाम पुलिस के हत्थे लगा, वह राज कुंद्रा और उसकी पत्नी हर्षिता का है। इतना ही नहीं, नई लड़कियों को फांसने के लिए कानपुर सहित 12 बी टाउन में फंडिंग की जा रही थी। एजेंटों की भर्तियां की गई थीं। पोर्नोग्राफिक कंटेंट से कंपनी को जो कमाई हो रही थी उसमें से करोड़ों रुपए अरविंद ने अपनी पत्नी हर्षिता के खाते में ट्रांसफर किए। इस रकम का एक हिस्सा एजेंटों को भी दिया जा रहा था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें