ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने विकास दुबे की पत्नी रिचा से 7 घंटे तक पूछताछ की

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने विकास दुबे की पत्नी रिचा से 7 घंटे तक पूछताछ की

कानपुर के बिकरू कांड के आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से लंबी पूछताछ की। जांच अधिकारियों ने रिचा से पुलिस...

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने विकास दुबे की पत्नी रिचा से 7 घंटे तक पूछताछ की
प्रमुख संवाददाता, लखनऊThu, 22 Oct 2020 05:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर के बिकरू कांड के आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से लंबी पूछताछ की। जांच अधिकारियों ने रिचा से पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उसके पति विकास दुबे के वित्तीय लेन-देन के बारे में लगभग सात घंटे तक सवाल-जवाब किए। 

ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय ने पिछले महीने विकास दुबे के खास सहयोगी रहे जयकांत बाजपेयी समेत 36 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें विकास दुबे के भाई और उसकी पत्नी को भी नामजद किया गया है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे समेत छह अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए थे, जबकि 36 आरोपी अभी जेल में हैं।

ईडी के मुकदमे में विकास दुबे गैंग के इन्हीं 36 लोगों को नामजद हैं। मामले की जांच के दौरान ईडी को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिससे मृतक विकास दुबे के परिवार की अवैध संपत्तियों का पता चला। इनमें से कई दस्तावेज कानपुर के एक्टिविस्ट सौरभ भदौरिया ने ईडी को सौंपे थे। 

सूत्रों के अनुसार ईडी के टीम ने रिचा दुबे से परिवार की संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी। यह भी पूछा कि इन संपत्तियों को कब और कैसे अर्जित किया गया? ईडी की टीम ने विकास दुबे की व्यापारिक साझेदारी, उनके कारोबार और बैंक खातों के बारे में भी पूछा। वह अपने दोनों बेटों और वकील के साथ ईडी के कार्यालय पहुंची थीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें