मोदी जी-योगी जी ने रोक दी बेरोजगारी....चुनाव के बीच डीप फेक के शिकार हुए निरहुआ? EC  से लगाई गुहार 

Apr 15, 2024 02:04 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्‍दुस्‍तान, आजमगढ़
share

आजमगढ़ से भाजपा के सांसद और उम्‍मीदवार दिनेश लाल निरहुआ का एक बयान वायरल हो रहा है। video में उन्‍होंने कथित तौर पर ये कहा कि बेरोजगारी तो वे लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्‍चे पैदा किए जा रहे हैं।

मोदी जी-योगी जी ने रोक दी बेरोजगारी....चुनाव के बीच डीप फेक के शिकार हुए निरहुआ? EC  से लगाई गुहार 

Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ से भाजपा के सांसद और उम्‍मीदवार दिनेश लाल निरहुआ का एक बयान वायरल हो रहा है। वीडियो मे उन्‍होंने कथित तौर पर ये कहा कि बेरोजगारी तो वे लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्‍चे पैदा किए जा रहे हैं। निरहुआ का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है। उन्‍होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। 

पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। विपक्षी नेताओं की चुनावी जनसभाओं में मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे जमकर उठाए जा रहे हैं। इस बीच बीजेपी प्रत्‍याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का कथित बयान वायरल होने लगा। इसमें कथित तौर पर उन्‍होंने कहा है कि बेरोजगारी तो वो लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्‍होंने कथित तौर पर कहा, 'बताइए मोदी जी या योगी जी का एक भी बच्चा है क्‍या...उन्होंने तो बेरोजगारी को रोक दिया कि बेरोजगारी नहीं बढ़ाएंगे, तो बेरोजगारी बढ़ा कौन रहा है, वो जो बच्चे पर बच्चे पैदा किए जा रहा है। सरकार कह रही है रुक जाओ तो मान भी नहीं रहा है।'  

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

यह वीडियो वायरल होते ही चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि भाजपा नेता इसे पूरी तरह फर्जी बता रहे हैं। निरहुआ ने भी एक्‍स अकाउंट पर लिखा कि फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है। कांग्रेस वालों का, कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। AI से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। 

आजमगढ़ में 25 मई को पड़ेंगे वोट 
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट पड़ेंगे। इस सीट पर भाजपा ने  दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं धर्मेन्‍द्र यादव इस सीट से सपा के उम्‍मीदवार हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।