मॉक ड्रिल : डॉक्टर साहब डर लग रहा है.. रिएक्शन तो नहीं होगा?
डॉक्टर साहब! डर लग रहा है। कोई रिएक्शन तो नहीं होगा। नहीं-नहीं, ऐसा कुछ नहीं। डरने की जरूरत नहीं। आप अपना टीकाकरण फॉर्म भरिए। फार्म भरने के बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। स्वास्थ्य कर्मी...

डॉक्टर साहब! डर लग रहा है। कोई रिएक्शन तो नहीं होगा। नहीं-नहीं, ऐसा कुछ नहीं। डरने की जरूरत नहीं। आप अपना टीकाकरण फॉर्म भरिए। फार्म भरने के बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। स्वास्थ्य कर्मी समझा रही है-" आपको पहला टीका लग रहा है। 28 दिन के बाद आपको फिर दूसरा टीका लगवाना है। आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा। टीका लगने का मतलब यह नहीं है कि आपको मास्क नहीं पहनना है। ग्लब्स नहीं पहनने हैं या 2 गज की दूरी नहीं बनानी है। इसके बाद भी सावधान रहना है। और हां! दूसरा टीका लगने के बाद "लकी ड्रॉ" निकाला जाएगा इसलिए अपना कार्ड संभाल कर रखिएगा.." इतना कहने के बाद नर्स ने टीका लगाया।
इसी बीच टीकाकरण कराने आए एक कर्मचारी ने टीका लगते ही पेट दर्द की शिकायत की उसे बगल के रूम में एडमिट कर चेकअप भी किया गया। 2 कर्मचारी टीका लगने के बाद वेटिंग रूम में बैठे हुए हैं। टीकाकरण का मॉडल चल ही रहा था कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सीडीओ अभिषेक गोयल के साथ आईएमए भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण पर पहुंच गए। बाहर रजिस्ट्रेशन कर रही स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा डीएम ने-" आप लोग क्या कर रहे हैं" जवाब आया कि कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन। डीएम ने पूछा कितने कर्मचारी आए अब तक बताया गया तीन।
यह समय था 11 बज कर 10 मिनट। डीएम टीकाकरण बूथ पर पहुंचे और महिला स्वास्थ्य कर्मी से पूरी जानकारी ली। दूसरे बूथ पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से पूछा- आप किसको टीका लगाएंगे। उसने जवाब दिया कि लिस्ट मिली है उसी के अनुसार टीके लगाए जाएंगे। जवाब से बहुत संतुष्ट ना होकर डीएम ने समझाने के अंदाज में कहा-" अभी केवल हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाने हैं। पब्लिक के लोगों को नहीं. वेटिंग रूम में पहले से बैठी तो महिला कर्मचारियों से उन्होंने पूछा-" कोई दिक्कत तो नहीं?" जवाब नहीं मैं आने पर डीएम और सीडीओ दूसरे केंद्र को देखने निकल गए।
छह केंद्रों पर हुआ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
कोरोना वैक्सीन का जिले के छह केंद्रों पर आज सुबह 10:00 बजे से ड्राई रन शुरू हुआ। सभी बूथों पर 25-25 कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाने का मॉक ड्रिल किया गया। शहर में जिला पुरुष और महिला अस्पताल के अतिरिक्त आईएमए भवन मैं टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इसके अलावा बछरावां हरचंदपुर और डीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक चलता रहा।