ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमिशन 2019: गठबंधन और सीट बंटवारे में वक्त जाया होता है- अखिलेश यादव

मिशन 2019: गठबंधन और सीट बंटवारे में वक्त जाया होता है- अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाएगी। आगामी चुनाव को निर्णायक बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी किसी गठबंधन के बारे में नहीं...

मिशन 2019: गठबंधन और सीट बंटवारे में वक्त जाया होता है- अखिलेश यादव
लखनऊ, हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Jan 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाएगी। आगामी चुनाव को निर्णायक बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचेगी बल्कि पार्टी का जनाधार बढाना ही लक्ष्य है।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2019 के चुनाव निर्णायक हैं, ऐसे में हम पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। हम किसी दल के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। किसी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारों में सिर्फ समय बर्बाद होता है। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए निकालेंगे रथ यात्राअखिलेश यादव ने कहा, आगामी चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रथ यात्रा निकालेंगे। इसके लिए एक योजना तैयार हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें