ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखीमपुर में खौफनाक घटना : घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे का गुप्तांग काटा

लखीमपुर में खौफनाक घटना : घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे का गुप्तांग काटा

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में आठ साल के मासूम के साथ खौफनाक घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम का बाइक सवार बदमाशों ने गुप्तांग काटा डाला। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से...

लखीमपुर में खौफनाक घटना : घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे का गुप्तांग काटा
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर खीरीFri, 05 Mar 2021 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में आठ साल के मासूम के साथ खौफनाक घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम का बाइक सवार बदमाशों ने गुप्तांग काटा डाला। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो बच्चे की हालत देखकर दंग रह गए। आनन-फानन परिजन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पीआरवी 112 को दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

मैलानी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर डाटपुर के मजरा अर्जुनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति का आठ साल का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच दो साइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे को पकड़ लिया और उसका गुप्तांग काट दिया। खून से लथपथ बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो बच्चे की हालत देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2867 एंबुलेंस को बुलाया और बच्चे को सीएचसी ले गए। यहां बच्चे की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें