ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशर्मनाक: महराजगंज में बकरी चराने गई नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: महराजगंज में बकरी चराने गई नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में महिला और लड़कियों के साथ होने वाला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौक क्षेत्र में महिला यात्री के साथ गैंगरेप के बाद अब कोल्हुई थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला...

शर्मनाक: महराजगंज में बकरी चराने गई नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Sun, 01 Nov 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज में महिला और लड़कियों के साथ होने वाला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौक क्षेत्र में महिला यात्री के साथ गैंगरेप के बाद अब कोल्हुई थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की शनिवार को बकरी चलाने गांव के बाहर गई थी। 

इसी दौरान दूसरे गांव का एक युवक उसे अकेला देख अपने साथी के साथ उसे जबरन धान के खेत में उठा ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने नाबालिग किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। 

पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को उसकी नाबालिग बेटी गांव के बगल में बकरी चराने गई थी। बगल के गांव का युवक अपने साथी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की घर पहुंच पूरी बात अपनी मां से बताई। परिजनों ने इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपित अंगद के खिलाफ 376 व पाक्सो एक्ट व उसके सहयोगी अर्जुन के खिलाफ 354(ख) व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
रामसहाय चौहान, एसओ, कोल्हुई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें