ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनाबालिग रेप पीड़ि‍ता ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- बयान बदलवाने के लिए मुझे थाने में पीटा

नाबालिग रेप पीड़ि‍ता ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- बयान बदलवाने के लिए मुझे थाने में पीटा

उत्‍तर प्रदेश के सहजनवा क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म  पीड़िता ने पुलिस पर मारपीट कर बयान बदलवाने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी बाहर आने के बाद थाने में हंगामा शुरू हो गया है। हंगामा देखकर...

नाबालिग रेप पीड़ि‍ता ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- बयान बदलवाने के लिए मुझे थाने में पीटा
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुरTue, 09 Mar 2021 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के सहजनवा क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म  पीड़िता ने पुलिस पर मारपीट कर बयान बदलवाने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी बाहर आने के बाद थाने में हंगामा शुरू हो गया है। हंगामा देखकर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर परिवारीजनों के साथ घर भेज दिया।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव कि 14 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि तीन दिन तक बंधक बनाने के बाद युवकों ने दुष्कर्म भी किया था। किशोरी के पास मौजूद गहने भी ले लिए थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ झांसा देकर अपहरण तथा दुष्कर्म का दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भिजवा दिया। पुलिस ने बाद में किशोरी का 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। आरोप है कि इतना कुछ होने के बाद भी विवेचक द्वारा बार-बार थाने पर बुलाकर बयान दर्ज कराने का भी दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार को दिन में 11.30 बजे के करीब दुष्कर्म पीड़िता अपने साथ थाने पहुंची तो विवेचक ने थाने में बनाये गए महिला हेल्पडेस्‍क के अंदर भेजकर एक महिला सिपाही को बयान लिखने का निर्देश दिया।

आरोप है कि जैसे ही दुष्कर्म पीड़िता ने बयान दर्ज कराना शुरू किया, उसी समय महिला सिपाही ने बयान बदलने का दबाव बनाया। पीड़िता ने मारने-पीटने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बाहर निकल कर पुलिस द्वारा बयान बदलने का आरोप लगाने लगी। जैसे ही अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई थाने में हंगामा शुरू हो गया। लोगों का पुलिस पर आरोप था कि पुलिस तीन आरोपियों को बचाने के चक्कर में दुष्कर्म पीड़िता को मारपीट कर बयान बदलवाना चाहती है। हंगामा देखकर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को ले जाकर फिर से बयान दर्ज किया। उप निरीक्षक बालेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विवेचना चल रही है। दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज करना जरूरी है, मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें