Video: योगी सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ट्रांसजेंडर देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी का डांस देख दीवाने हुए दर्शक
एटा महोत्सव के दौरान यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी ने अपने बेहतरीन कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। उनका नृत्य देखने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से समा बंध गया।
इस खबर को सुनें
मंगलवार रात को एटा महोत्सव के पंडाल में लैंगिक समानता और ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रमुख हस्ताक्षर उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी ने अपने बेहतरीन कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। आपको बता दें कि देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी द्वारा प्रस्तुत किए गए कत्थक नृत्य और गोपियों के वस्त्र हरण के साथ भगवान श्रीकृष्ण को मनाने की लीला का अपने भाव के माध्यम प्रस्तुति देना एक अनोखी प्रस्तुति दी, जिसको देखकर पूरा पंडाल तालियों से गुंजायमान हो गया।
देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी विदेशों में भी अपने प्रस्तुति दें चुकी हैं। वहीं भारत सरकार द्वारा कला का सर्वोच्च सम्मान पा चुकी हैं और वह लैंगिक समानता तथा ट्रांसजेंडर अधिकारों की एक प्रमुख हस्ताक्षर हैं।
देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी की कहानी संघर्ष भरी है। राजस्थान में जन्मीं देविका जब ढाई साल की थीं, तब उनके पिता दुनिया छोड़कर चले गए। देविका को 14 साल लगे अपनी मां को यह समझाने में कि वह देवेंद्र के शरीर में देविका हैं। देविका की मां को जब उनके बारे में पता चला तो वो काफी गुस्सा हुईं।
इसके बाद जब देविका ने घर छोड़ने की बात कही तो उन्हें उनकी मां ने कमरे में बंद कर दिया। देविका उस कैद से भागकर ट्रेन में चढ़ीं और दिल्ली आ गईं। तब देविका को दो ट्रांसजेडर मिले तो उन्हें अपने साथ अपने डेरे पर ले गए।