ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमेरठ: गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत कई घायल

मेरठ: गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत कई घायल

यूपी के मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा में सोमवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस गिरफ्त से भी...

मेरठ: गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत कई घायल
मेरठ लाइ‌व हिन्दुस्तानMon, 18 Jan 2021 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा में सोमवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस गिरफ्त से भी छुड़ा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। भारी फोर्स मौके पर भेजी गई। 

बताया जाता है कि दौराला पुलिस गोकशी के आरोपी मुजम्मिर को पकड़ने गई थी। इसी दौरान मुजम्मिर के परिजनों व ग्रमीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि फायरिंग भी की गई। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हमले के दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से आरोपी को भी छुड़ा लिया। 

घायल पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी और किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। उधर, घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में सकौती चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, जीप चालक आदेश और सुधीर व आकाश राणा घायल हुए हैं। 

सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा पुलिस पर हमले करने वाले सभी आरोपियों गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी आरोपी को कतई ही नहीं बख्शा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें