ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमेरठ: सीसीटीवी में दौड़ता दिखा तेंदुआ, दहशत में लोगों ने बंद कराए स्कूल

मेरठ: सीसीटीवी में दौड़ता दिखा तेंदुआ, दहशत में लोगों ने बंद कराए स्कूल

मेरठ में टीपीनगर थाने के पीछे घनी आबादी ज्वालानगर में शुक्रवार आधी रात के बाद एक तेंदुआ घुस आया। सुबह लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इलाके में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

मेरठ: सीसीटीवी में दौड़ता दिखा तेंदुआ, दहशत में लोगों ने बंद कराए स्कूल
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,मेरठSat, 03 Dec 2022 09:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में टीपीनगर थाने के पीछे घनी आबादी ज्वालानगर में शुक्रवार आधी रात के बाद एक तेंदुआ घुस आया। सुबह लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फुटेज में तेंदुआ कुत्ते को शिकार बनाने के लिए दौड़ता दिख रहा है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

टीपीनगर के ज्वालानगर गली नंबर तीन में रहने वाले लोगों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 2.30 बजे एक तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा है। चौकीदार ने भी लोगों को तेंदुआ के बारे में बताया। इसके बाद डरे-सहमे लोग अपने घरों में कैद हो गए। उन्होंने बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जानकारी मिलते ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस पास के क्षेत्रों में स्कूल भी बंद कर दिए गए।

तेंदुए की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीमें सुबह आठ बजे मौके पर पहुंची। लोगों के साथ टीम ने पूरे इलाके में तेंदुए की तलाश की, साथ ही लोगों के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। ज्वालानगर में लगे करीब आधा दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया।

डीएफओ राजेश कुमार एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के निर्देशन में वन विभाग की चार टीमों ने क्षेत्र के खाली पड़े प्लॉट, बंद मकानों में तलाशी अभियान चलाया। छतों पर चढ़कर दूर तक निगरानी की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। अब वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाने की तैयारी कर रहे है। साथ ही ड्रोन कैमरा की भी मदद लेने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

डीएफओ राजेश कुमार करीब ढाई किलोमीटर के क्षेत्र में कॉबिंग पूरी कर ली गई। घनी आबादी के बीच तेंदुआ कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। संभावना है कि तेंदुआ कहीं छिपकर बैठ गया हो और रात में बाहर निकले। इसके मद्देनजर रात में भी पेट्रोलिंग और कॉबिंग अभियान जारी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें