
mau sadar seat result 2022: मुख्तार अंसारी की मऊ सदर सीट पर बेटे अब्बास अंसारी को मिली जीत
पूर्वी यूपी की मऊ सदर सीट बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी की सीट मानी जाती है। इस बार उनके बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्तार अंसारी का दो दशक से भी ज्यादा समय से कब्जा है।...
पूर्वी यूपी की मऊ सदर सीट बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी की सीट मानी जाती है। इस बार उनके बेटे अब्बास अंसारी मैदान में हैं। इस सीट पर मुख्तार अंसारी का दो दशक से भी ज्यादा समय से कब्जा है। तमाम लहर और उतार चढ़ाव का कभी मुख्तार अंसारी पर प्रभाव नहीं पड़ा है। शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद अब्बास अंसारी ने यह सीट जीत ली है।

चौथे राउंड में मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पिछड़े। भाजपा के अशोक सिंह सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी से 955 वोटों से आगे चल रहे थे।
मुख्तार वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी से विधायक हैं और 1996 से लगातार पांच बार जीत चुके हैं। तीन दशक बाद पहला मौका है जब मुख्तार अंसारी चुनावी राजनीति से दूर हैं। उन्होंने अपनी विरासत बेटे अब्बास अंसारी को दे दी है।
अब्बास को सपा गठबंधन से सुभासपा के टिकट पर मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव में भाजपा ने मुख्तार अंसारी को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। लगभग हर चुनाव में भाजपा नेताओं ने मुख्तार अंसारी का नाम लिया। ऐसे में यहां की लड़ाई महत्वपूर्ण हो गई है।
भाजपा की तरफ से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को मैदान में उतारा गया है। अशोक सिंह के भाई की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा था। अशोक सिंह के परिवार का आरोप है कि उनके भाई अजय प्रकाश सिंह 'मन्ना' की हत्या में मुख्तार का हाथ था।



