ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी: शादी के बाद मुकरा पति, विरोध के लिए पत्नी ने अपनाया अनोखा तरीका

यूपी: शादी के बाद मुकरा पति, विरोध के लिए पत्नी ने अपनाया अनोखा तरीका

उत्तर प्रदेश में मिजार्पुर जिले के कछवा क्षेत्र में कथित रूप से विवाह के बाद मुकरने वाले पति के विरोध में युवती की गांधीगिरी शहर में चर्चा का विषय बनी हुयी है। बजहा गांव में शनिवार को एक युवती शादी...

यूपी: शादी के बाद मुकरा पति, विरोध के लिए पत्नी ने अपनाया अनोखा तरीका
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 02 Dec 2018 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में मिजार्पुर जिले के कछवा क्षेत्र में कथित रूप से विवाह के बाद मुकरने वाले पति के विरोध में युवती की गांधीगिरी शहर में चर्चा का विषय बनी हुयी है। बजहा गांव में शनिवार को एक युवती शादी के बाद मुकर जाने के विरोध में गांधीवादी तरीका का प्रयोग किया। वह युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गयी। उसके अनशन को देख गांव के लोग भी उसके साथ आ गये। युवती का आरोप था कि युवक ने उससे बाकायदा विवाह रचाया मगर बाद में उसे छोड़ दिया। आज जब वह अपने ससुराल आयी तो युवक की मां ने उसे घर में घुसने नहीं दिया।
 
युवती ने न्याय न मिलने तक अन्न जल छोड़ कर जान देने की घोषणा कर दी। इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने उसके साथ चुनार कछवा मार्ग जाम कर विरोध में प्रदर्शन करने लगे। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने जाम खाली करा कर दोनों पक्षों को थाने ले आयी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का दावा किया है। हालांकि अभी भी युवती को घर में प्रवेश नहीं दिया गया है। 

युवती ने आज बताया कि युवक ने एक साल पहले बाकायदा शादी कर साथ रह रहा था। इधर कुछ दिनों से उसे छोड़कर चला गया। बहरहाल इस घटना की यहां अच्छी खासी चर्चा है।

धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP: अखिलेश

यूपी में इस माह 50 हजार करोड़ का निवेश करेंगी ये कंपनियां 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें