लखनऊ-झांसी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें 8 मार्च से रद्द, चेक करें लिस्ट

Mar 06, 2021 10:06 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेल खंड पर दोहरीकरण का काम होगा। इस वजह से झांसी कानपुर के रास्ते लखनऊ आने वाली स्पेशल ट्रेनों को आठ से 17 मार्च तक रद्द करने निर्णय लिया गया है। वहीं कई...

लखनऊ-झांसी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें 8 मार्च से रद्द, चेक करें लिस्ट

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल रेल खंड पर दोहरीकरण का काम होगा। इस वजह से झांसी कानपुर के रास्ते लखनऊ आने वाली स्पेशल ट्रेनों को आठ से 17 मार्च तक रद्द करने निर्णय लिया गया है। वहीं कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये ट्रेनें रद्द रद्द रहेंगी
-लखनऊ-झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 17 मार्च को
-ट्रेन नंबर 02032 गोरखपुर से आठ से 15 मार्च तक नहीं चलेगी
-ट्रेन नंबर 02031 पुणे से 10, 14 व 17 मार्च को नहीं चलेगी।
-ट्रेन 09465 अहमदाबाद से 13 मार्च को व 09466 दरभंगा से 15 मार्च को रद्द रहेगी

ये ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी
-झांसी से कानपुर के बीच 17 मार्च को चेन्नई लखनऊ बदले मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा·-कानपुर होकर लखनऊ आएगी। वहीं आठ से 17 मार्च तक· ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेगी। नौ से 17 मार्च तक बरौनी-ग्वालियर ट्रेन इटावा-भिंड-ग्वालियर होकर जाएगी।
-एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट नौ, 11, 14 व 16 मार्च को झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर होकर आएगी। इसी तरह 11 मार्च को लखनऊ-पुणे कानुपर-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलेगी।
-गोरखपुर-सिकंदराबाद, पनवेल गोरखपुर 11, 13, 14 व 16 मार्च को और गोरखपुर पनवेल 11, 12, 14 व 16 मार्च को कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलेगी।

राजस्थान की ट्रेनें भी बाधित रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 18 व 19 मार्च को पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मारवाड़ जंक्शन, जोधपुर, फुलेरा के रास्ते चलेगी। वहीं 20 मार्च को उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस आदर्शनगर-मदार होकर और 22 मार्च को 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर भी इसी रूट से चलेगी।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |