ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऐलानिया कत्ल:कोर्ट जाने से पहले बसपा कार्यकर्ता के हत्यारोपी को भून डाला

ऐलानिया कत्ल:कोर्ट जाने से पहले बसपा कार्यकर्ता के हत्यारोपी को भून डाला

मेरठ जिले के शोभापुर गांव में बसपा कार्यकर्ता गोपी पारिया के हत्यारोपी आशीष गुर्जर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात हत्यारोपी के कोर्ट में तारीख पर जाने से ठीक पहले हुई। आशीष पिछले दिनों...

ऐलानिया कत्ल:कोर्ट जाने से पहले बसपा कार्यकर्ता के हत्यारोपी को भून डाला
  मेरठ। कार्यालय संवाददाताSun, 16 Dec 2018 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ जिले के शोभापुर गांव में बसपा कार्यकर्ता गोपी पारिया के हत्यारोपी आशीष गुर्जर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात हत्यारोपी के कोर्ट में तारीख पर जाने से ठीक पहले हुई। आशीष पिछले दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया था। हमलावरों ने कई दिन पहले ही हत्या करने का ऐलान कर दिया था। अदालत में तारीख पर जाने से पहले दूसरे पक्ष ने उसे घेरकर मार डाला। गोलीबारी में कई लोग बाल-बाल बचे। हत्याकांड के विरोध में खूब बवाल हुआ।
मूल रूप से शोभापुर निवासी 20 वर्षीय आशीष गुर्जर पुत्र महक सिंह यहां रोहटा रोड पर राणा फार्म हाउस में परिवार सहित रहता था। वह दो अप्रैल की हिंसा में नामजद बसपा कार्यकर्ता गोपी पारिया की हत्या में जेल गया था और दो माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। गोपी की हत्या शोभापुर में चार अप्रैल को कर दी गई थी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे आशीष अपने दोस्त प्रिंस, अंशुल और दीपक के साथ शोभापुर स्थित खेतों पर गया हुआ था। इस दौरान तीन बाइकों पर आठ हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आशीष को छह गोलियां लगीं। उसके साथियों ने भागकर जैसे-तैसे जान बचाई। नेशनल हाईवे की तरफ भागते वक्त बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली प्रॉपर्टी डीलर दर्शन सिंह गुर्जर की कार में जा धंसी, इसमें वह बाल-बाल बचे। आनंद अस्पताल लाए जाने पर गंभीर रूप से घायल आशीष गुर्जर को मृत घोषित कर दिया गया।

रणविजय सिंह, एसपी सिटी : आशीष गुर्जर की हत्या में प्रशांत पारिया उर्फ ईशू, ताराचंद पारिया, विजय, रोहित, अमित उर्फ कान्चा, रवि, मोहित और अरविंद पारिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपियों के करीब 15 परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी ताराचंद पारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें