ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : सात मार्च से फिर शुरू होंगी 11 महीने से बंद इस रूट की ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : सात मार्च से फिर शुरू होंगी 11 महीने से बंद इस रूट की ट्रेन

लखनऊ से सीतापुर होते हुए मैलानी तक दो जोड़ी ट्रेनें चलने जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ये दोनों ट्रेनें सात मार्च से दोनों दिशाओं से आवागमन...

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : सात मार्च से फिर शुरू होंगी 11 महीने से बंद इस रूट की ट्रेन
लखनऊ। कार्यालय संवाददाताWed, 03 Mar 2021 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ से सीतापुर होते हुए मैलानी तक दो जोड़ी ट्रेनें चलने जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ये दोनों ट्रेनें सात मार्च से दोनों दिशाओं से आवागमन करेंगी। यात्रियों को इस ट्रेन में अनारक्षित यानी जनरल टिकट लेकर सफर करना होगा पर किराया विशेष ट्रेन के तौर पर एक्सप्रेस का देना होगा। 

इस समय सारणी से चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें
ट्रेन नंबर-05086 लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:20 बजे चलकर मैलानी दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05085 मैलानी से दोपहर 3:00 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 8:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर-05088 लखनऊ जंक्शन से दोपहर 1:45 बजे चलकर मैलानी रात 7:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05087 मैलानी से सुबह 6:05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। 

दोनों दिशाओं से इन स्टेशनों पर रुकेंगीं ट्रेनें 
लखनऊ जंक्शन से चलकर ऐशबाग, लखनऊ सिटी, डालीगंज, मोहिबुल्लापुर, बीकेटी, इटौंजा, अटरिया, मनवा, सिधौली, सुरैंचा हाल्ट, कमलापुर, बरई जलालपुर, खैरा तलाब, सीतापुर, भुर्जिहा बड़गांव, झरेखापुर, परसेहरा मल, हरगांव, ओयल, कादीपुर सानी हाल्ट, खीरी टाउन, लखीमपुर, देवकली, फरदहां, रजागंज, बहेलिया बुजुर्ग, गोलागोकरन नाथ तथा बांकेगंज होकर मैलानी पहुंचेगी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें