ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहराजगंज की महिला को स्वाइन फ्लू, लखनऊ मेंं चल रहा इलाज

महराजगंज की महिला को स्वाइन फ्लू, लखनऊ मेंं चल रहा इलाज

महराजगंज के नौतनवा कस्बे की एक महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आते ही यहां हड़कंप मच गया है। हालांकि इस महिला का इलाज...

महराजगंज की महिला को स्वाइन फ्लू, लखनऊ मेंं चल रहा इलाज
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Wed, 19 Feb 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज के नौतनवा कस्बे की एक महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आते ही यहां हड़कंप मच गया है। हालांकि इस महिला का इलाज इस समय लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है।

नौतनवांं की इस महिला की तबीयत दस दिनों से खराब बताई जा रही है। महिला के परिजन पहले इलाज के लिए उसे लेकर गोरखपुर गए। गोरखपुर के दो बड़े निजी अस्पतालों में बारी-बारी भर्ती कराकर उसका इलाज कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद आनन-फानन में महिला को लेकर परिजन लखनऊ गए। लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए महिला को भर्ती कराया गया। जांच हुई तो महिला में स्वाइन फ्लू का असर पाया गया है। इसकी जानकारी नौतनवा में हुई तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के पास आ गई है। मंगलवार को एक बैठक में एक अफसर ने इसकी चर्चा भी की।

महराजगंज में जांच की सुविधा नहीं, आइसोलेशन वार्ड जरूर
महराजगंज। स्वाइन फ्लू से पीड़ित को भर्ती करने व इलाज की व्यवस्था महराजगंज में है। लेकिन इस वायरस की पुष्टि के लिए जिले में जांच की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य प्रशासन ने ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड सुरक्षित किया है।

संभावित पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका सैंपल लखनऊ या आगरा भेजे जाने की व्यवस्था है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद बीमारी के हिसाब से पीड़ित का इलाज होगा और जरूरी हुआ तो उसे रेफर किया जाएगा।
डा. एके श्रीवास्तव, सीएमओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें