ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशमहिला की जिद के आगे झुकी पंचायत, ससुराल वालों ने प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी बहू 

महिला की जिद के आगे झुकी पंचायत, ससुराल वालों ने प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी बहू 

वैसे तो प्रेम-प्रसंग के बहुत सारे किस्से सुने होंगे, लेकिन यूपी के कन्नौज में इस बार जो मामला सामने आया है वह सबसे अलग है। पति शराबी और जुंआरी निकला। इसी बीच महिला का एक युवक पर दिल आ गया।

महिला की जिद के आगे झुकी पंचायत, ससुराल वालों ने प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी बहू 
Dinesh Rathourसंवाददाता,कन्नौज। सौरिखMon, 16 Jan 2023 04:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैसे तो प्रेम-प्रसंग के बहुत सारे किस्से सुने होंगे, लेकिन यूपी के कन्नौज में इस बार जो मामला सामने आया है वह सबसे अलग है। पति शराबी और जुंआरी निकला। इसी बीच महिला का एक युवक पर दिल आ गया। दोनों घर से भाग निकले। पुलिस ने दोनों को आगरा से पकड़ा। महिला प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। घर वालों ने महिला को समझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। पंचायत में भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला की जिद के आगे किसी की न चली। इसके बाद ससुराल वालों ने खुद बहू को उसके प्रेमी के हाथों में सौंप दिया।

मामला सकरावा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला बुधवार को गांव के ही प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई थी, जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। काफी प्रयास के बाद दोनों को शुक्रवार को आगरा के पास से बरामद कर लिया गया था। गांव पहुंचने पर महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। काफी समझाने के बाद भी महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

रविवार को ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति शराबी और जुआं खेलने का आदी है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इसको लेकर एक बार वह एक्सप्रेस-वे पर जाकर जान देने का प्रयास भी कर चुकी थी। तब मौके पर पहुंचे प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर बचा लिया था। महिला का कहना है कि उसका जीवन प्रेमी के साथ ही सुरक्षित है।

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.