प्रियंका गांधी वाड्रा निजी सचिव और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी का केस दर्ज

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ।
Follow us on Google News
share

मजदूरों को घर पहुंचाने को लेकर 1000 बस देने के मामले ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, अब लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस...

lucknow police lodged fir against priyanka gandhi aide and up congress president ajay lallu

मजदूरों को घर पहुंचाने को लेकर 1000 बस देने के मामले ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, अब लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

दोनों पर भारतीय दंड संहिता धारा 420/467/468 के तहत लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ बसों की लिस्ट में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है।

 

प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है। दोनों दलों के बीच मंगलवार को दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रवासी मजदूरों के मामले में घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि हमारी बसें आगरा के पास खड़ी हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें नोएडा और गाजियाबाद जाने नहीं दे रहा है।

वहीं, यूपी सरकार ने कहा है कि कांग्रेस की बसों की सूची में कार, एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा के नंबर शामिल हैं। कांग्रेस की बसों की लिस्ट में 69 एंबुलेंस, 31 ऑटो है। यह मजदूरों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

कांग्रेस ने कहा- बसों को अनुमति दे यूपी सरकार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव ने यूपी सरकार को पत्र भेजकर सभी बसों को अनुमति देने का आग्रह किया है। प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह ने प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को लिखे पत्र में कहा कि आपने हमसे सभी बसें नोएडा और गाजियाबाद पहुंचाने का आग्रह किया। हम बसों को लेकर 3 घंटे से उत्तर प्रदेश की सीमा पर ऊंचा नागला में खड़े हैं, लेकिन आगरा प्रशासन हमें अंदर घुसने नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा, हम एक बार फिर यूपी सरकार से कहना चाहते हैं कि यह वक्त संवेदनशीलता दिखाने का है। आप तत्काल हमारी सभी बसों को अनुमति पत्र भेजिए ताकि हम आगे बढ़ सकें। उत्तर प्रदेश के लाखों श्रमिक भाई बहन परेशान हैं। हम सब मिलकर ही इस आपदा की चुनौती से निपट सकते हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।