ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ : मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को जोनल अधिकारी के पद से हटाया

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को जोनल अधिकारी के पद से हटाया

नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को सस्पेंड करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। बुधवार की देर शाम बैठक में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की अंबी...

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को जोनल अधिकारी के पद से हटाया
प्रमुख संवाददाता, लखनऊThu, 25 Feb 2021 08:27 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को सस्पेंड करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। बुधवार की देर शाम बैठक में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की अंबी बिष्ट से बहस हो गई जिसके बाद नगर आयुक्त ने उन्हें सस्पेंड करने के लिए शासन को पत्र लिखा। इसी के साथ अंबी बिष्ट को जोनल अधिकारी के पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह आधे घंटे के भीतर ही प्रज्ञा सिंह को जोन छह का नया जोनल अधिकारी बना दिया गया है। 

नगर आयुक्त बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सफाई टैक्स व अन्य मुद्दों पर बात हो रही थी। इस बीच किसी बाद पर नगर आयुक्त अंबी बिष्ट से नाराज हो गये और उन्हें मीटिंग से बाहर निकलने का निर्देश दिया। इससे दोनों लोगों में काफी कहा सुनी होने लगी। उसी के बाद नगर आयुक्त ने उन्हें सस्पेंड करने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में उन्होंने काम में लापरवाही तथा आदेश न मानने के लिए उन्हें सस्पेंड करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया।

नगर आयुक्त ने कहा कि अंबी बिष्ट काम में लापरवाही करती थी। सफाई व्यवस्था पर बिल्कुल नहीं ध्यान देती थी। उनके जोन में टैक्स वसूली भी काफी कम है। वह अनुशासनहीनता भी करती थी। जिसके चलते उन्हें सस्पेंड करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें