ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशLucknow Mayor Election Result 2023 live- लखनऊ में BJP की सुषमा खर्कवाल बनीं मेयर, सपा की वंदना को 204161 मतों से हराया

Lucknow Mayor Election Result 2023 live- लखनऊ में BJP की सुषमा खर्कवाल बनीं मेयर, सपा की वंदना को 204161 मतों से हराया

लखनऊ की मेयर सीट एक बार फिर भाजपा की झोली में चली गई है। यहां भाजपा की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने सपा की वंदना मिश्रा को 204161 मतों से हरा दिया है। सभासदों की भी सीटें भाजपा जीत रही है।

Lucknow Mayor Election Result 2023 live- लखनऊ में BJP की सुषमा खर्कवाल बनीं मेयर, सपा की वंदना को 204161 मतों से हराया
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊSat, 13 May 2023 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ की मेयर सीट एक बार फिर भाजपा की झोली में चली गई है। भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने  महापौर पद के लिए 204161 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सुषमा को कुल 502680 वोट मिले तथा सपा की वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले।। पार्षदों की भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। काफी प्रत्याशियों ने बढ़त भी बनाई हुई है। मेयर पद पर भाजपा की सुषमा खर्कवाल पहले ही राउंड से आगे चल रही थीं। जैसे जैसे मतगणना का दौर बढ़ता गया उनकी लीड भी बढ़ती चली गई। 

मेयर पद के लिए यहां 13 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से सुषमा खर्कवाल और सपा से वंदना मिश्रा के अलावा बसपा ने शाहीन बानो को उतारा था। आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट अंजू भट्ट को टिकट दिया था। लखनऊ नगर निगम के लिए हुए मतदान में सिर्फ 36.97 फीसदी मत पड़े। इसे लेकर सभी की धड़कन बढ़ी हुई थी। माना जा रहा था कि कम मतदान के कारण मुकाबला करीबी हो सकता है। इसके बाद भी भाजपा की सुषमा ने 50 हजार से ज्यादा मतों से सपा को हरा दिया है। 

एक हवलदार की पत्नी अब लखनऊ की नई 'कमांडर', सुषमा ने कभी अटल के लिए खूब दौड़ाया स्कूटर

किसे कितने मत

सुषमा खर्कवाल भाजपा 502680 
वंदना मिश्रा सपा 298519
शाहीन बानो बसपा 15963
अंजू भट्ट आप 5835
संगीता जायसवाल कांग्रेस 24665
लक्ष्णी कुशवाहा निर्दल 996
आशा मिश्रा निर्दल 871
उषा त्रिपाठी जअपा 800
अल्का पांडेय गांपीपु 775
मधु सेन एडवोकेट निर्दल 607
मिथिलेश सिंह निर्दल 481
मंजू दोहरे निर्दल 437 
नलिनी खन्ना निर्दल 412
नोटा 1523

यूपी निकाय चुनाव के नतीजे, सभी Live Updates

Live Updates-

2.00ः 35 वार्डों के परिणाम घोषित, बीजेपी के 26 पार्षद जीते 

लखनऊ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बोलबाला नजर आ रहा है। कुल 110 वार्डों में से अब तक 35 के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा के 26 प्रत्याशियों को जीत मिली है। वहीं छह सीटें सपा की झोली में गई हैं। जबकि कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट जीती हैं। साथ ही दस राउंड की मतगणना के बाद महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल भी 41 हजार मतों से आगे चल रही हैं। 

अब तक इन प्रत्याशियों को मिली जीत 
1. मालती यादव (भाजपा)- जोन चार के रफी अहमद किदवई वार्ड से 2800 मतों से जीती।
2. अरूण राय (भाजपा)- जोन चार के चिनहट प्रथम से 1683 मतों से जीते। 
3. सुशील तिवारी पम्मी (भाजपा)- जोन एक के लालकुआं वार्ड से 275 वोट से जीते। 
4. राजेश सिंह गब्बर (भाजपा)- जोन चार के पेपर मिल कॉलोनी वार्ड से 5848 मतों से जीते।
5. प्रमोद सिंह राजन (भाजपा)- जोन तीन के कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड से लगभग 1800 मतों से जीते।
6. विनोद यादव (भाजपा)- जोन छह के न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड से 576 वोट से जीते।
7. अरुण तिवारी (भाजपा)- राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से 3747 मत से जीते। 
8. रानी कनौजिया (भाजपा)- जोन छह के दौलतगंज वार्ड से 431 वोट से जीती।
9. गिरीश गुप्ता (भाजपा)- ज़ोन एक के बसीरतगंज-गनेशगंज वार्ड से करीब 500 वोट से जीते।
10. राजीव दीक्षित (भाजपा)- ज़ोन दो के राजेंद्र नगर वार्ड से विजयी।
11. रजनी यादव (सपा)- जोन आठ के राजा बिजली पासी वार्ड से 1738 वोटों से जीती।
12. आशीष कुमार हितेशी (भाजपा)- जोन एक के बाबू बनारसी दास वार्ड से जीते।
13. मुकेश सिंह (भाजपा)- जोन एक के मौलवीगंज वार्ड से 1700 वोट से जीत हासिल की। 
14. ममता रावत (सपा)- जोन चार के भरवारा वार्ड से 671 वोट से जीती। 
15. मुकेश सिंह चौहान (कांग्रेस)- जोन सात के इस्माइलगंज प्रथम से 3548 से जीते।
16. रोशनी (भाजपा)- जोन छह के लाल जी टण्डन वार्ड से 690 वोट से जीती।
17. रीता राय (भाजपा)- जोन छह के भवानीगंज वार्ड से 799 वोट से जीती।
18. सौरभ सिंह मोनू (भाजपा)- जोन आठ के हिंद नगर वार्ड से 5582 से जीते। 
19. रंजीत सिंह (भाजपा)- जोन तीन के मनकामेश्वर मंदिर वार्ड से 1400 वोट से जीते। 
20. भृगुनाथ शुक्ला (भाजपा)- जोन छह के बाबू जगजीवन वार्ड से 700 वोट से जीते।
21. लाईक आगा (सपा)- जोन छह के कश्मीरी मोहल्ला वार्ड 767 वोट से जीते।
22. शाइस्ता परवीन (निर्दलीय)- जोन छह के गढ़ी पीर खान से 3956 मतों से जीती। 
23. देव शर्मा मिश्रा (भाजपा)- जोन तीन के त्रिवेणी नगर वार्ड से 7000 वोट से जीते। 
24. मनीष रस्तोगी (भाजपा)- जोन छह के आचार्य नरेंद्र देव वार्ड से 2300 वोट से जीते।
25. अनुराग मिश्रा अन्नू (भाजपा)- जोन छह के चौक कालीजी वार्ड से जीते। 
26. हिमांशु अंबेडकर (भाजपा)- जोन आठ के शारदानगर प्रथम से 2200 वोट से जीते।
27. रंजिता यादव (सपा)- सरोजिनीनगर प्रथम वार्ड से जीती।
28. संदीप शर्मा (भाजपा)- जोन दो के ऐशबाग वार्ड से 1000 मत से जीते।
29. नूतन नायक (भाजपा)- गुरु गोविंद सिंह वार्ड से जीती।
30. पीयूष दीवान (भाजपा)- गुरु नानक वार्ड से जीते।
31. मुसब्बोर अली मंशु (सपा)- जोन एक के अयोध्या दास प्रथम से 2485 मत से जीते।
32. सैय्यद यावर हुसैन रेशू (सपा)- जोन एक के जगदीश चंद्र बोस वार्ड से 512 वोट से जीते। 
33. अमित चौधरी (बसपा)- जोन एक के विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड से 1442 मतों से जीते। 
34. पृथ्वी गुप्ता (भाजपा)- जोन तीन के अलीगंज वार्ड से 1900 मत से जीते।
35. गौरी सांवरिया (भाजपा)- जोन दो के कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड से 2230 वोट से जीती।

12:15- लखनऊ में राउंड 10 के बाद किसका क्या हाल
सुषमा खर्कवाल भाजपा-96759 
शाहीन बानो बसपा-12882
वंदना मिश्र सपा-55637
अंजू भट्ट आप-6053
 

12:05- जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे आ रहे हैं लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उमस और गर्मी भी लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई। करीब 11:30 बजे से नतीजे आने शुरू हो गए। वार्ड 57 बाबू बनारसी दास वार्ड में आशीष कुमार हितेषी को जैसे ही विजई घोषित किया गया। काउंटिंग एरिया में जय श्रीराम के नारे लगने लगे। उसके साथ मौलवीगंज वार्ड से मुकेश सिंह को विजई घोषित किया गया। जीते उत्साहित प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने काउंटिंग एरिया में जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे काउंटिंग स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। पुलिस में किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।

11:50- अब तक 8 राउंड के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल 32 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वह सपा प्रत्याशी से 32686 मतों से आगे हैं। आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुषमा खर्कवाल 71643 मतों से पहले स्थान पर हैं। वहीं, सपा की वंदना मिश्रा 38957 वोट से दूसरे नंबर पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो 10172 से तीसरे, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंजू भट्ट 3782 से चतुर्थ और कांग्रेस की संगीता जायसवाल 1400 मतों से पांचवे स्थान पर हैं।

11:25- लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक दो वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें भाजपा को जीत मिली है। जोन चार के रफी अहमद किदाई वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मालती यादव को 4959 वोट मिले हैं। मालती ने 2766 मतों से जीत हासिल की। वहीं जोन चार के चिनहट प्रथम से भाजपा के अरुण राय ने 1683 वोटों से चुनाव जीता। जबकि राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से भाजपा के अरूण तिवारी 3747 वोट से आगे हैं। साथ ही जोन आठ के विद्यावती प्रथम से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा तिवारी 1200 मतों, विद्यावती द्वितीय से भाजपा के कौशलेंद्र द्विवेदी 1500, विद्यावती तृतीय से बीजेपी की निर्मला सिंह 1300 और महाराज बिजली पासी प्रथम से सपा प्रत्याशी रजनी यादव 1500 वोट से आगे चल रही हैं।

10:50- लखनऊ में तीसरे राउंड में बीजेपी की सुषमा खर्कवाल सपा की वंदना मिश्रा से 901 वोट से आगे। बीजेपी को 1671 और सपा को 770 वोट मिले।

10:20- लखनऊ  निगम में भाजपा 6 हजार से ज्यादा मत पाकर बहुत आगे निकली। सपा दूसरे नंबर पर चल रही है। लखनऊ में मतगणना में दिक्कत आ रही है। यहां बार-बार मतगणना रोकी जा रही है।

9:30- जोन एक में पहले राउंड में 12 वार्ड में बीजेपी की मेयर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल को 2082, सपा  की वंदना मिश्रा को 1303 वोट मिले।

8:35- 110 वार्डो में पार्षद और मेयर पद के लिए कॉउंटिंग रमाबाई रैली स्थल पर। 10 नगर पंचायतों के वोटों की गिनती 5 तहसीलों में होगी।

8:15- लखनऊ में मेयर पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती। शुरुआती रुझानों में भाजपा की प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

7:45- राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए चार मई को मतदान हुआ था। चुनाव में 35.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 29,26,767 मतदाता हैं। इसमें से 5,85,228 पुरुष तथा 452990 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। इस तरह कुल 10,38,218 मतदाताओं ने निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

7:32- नगर निगम चुनाव परिणामों पर पूरे शहर की नजर रहेगी। प्रत्याशियों से लेकर आम नागरिकों व पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है।

7:15-  लखनऊ नगर निगम में मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है।

7:10-  महापौर के एक और पार्षद के 110 पदों के लिए मतगणना शुरू होने जा रही है। ठीक 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और 10 मिनट में पहला रुझा आ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें