ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ केजीएमयू: मौके पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ देखे जाएंगे मरीज, नहीं किए जाएंगे वापस

लखनऊ केजीएमयू: मौके पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ देखे जाएंगे मरीज, नहीं किए जाएंगे वापस

अब केजीएमयू में आने वाले मरीजों को ओपीडी में तुरन्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिलेगा। उसी रोज डॉक्टर भी देखेंगे। इन मरीजों के पर्चे बनाने के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा उन मरीजों को मिलेगी।...

लखनऊ केजीएमयू: मौके पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ देखे जाएंगे मरीज, नहीं किए जाएंगे वापस
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊMon, 14 Mar 2022 08:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अब केजीएमयू में आने वाले मरीजों को ओपीडी में तुरन्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिलेगा। उसी रोज डॉक्टर भी देखेंगे। इन मरीजों के पर्चे बनाने के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा उन मरीजों को मिलेगी। जिनका पहले से अपाइंटमेंट नहीं है। यह व्यवस्था सोमवार से शुरू होगी।

केजीएमयू वीसी डॉ. बिपिन पुरी ने सभी मरीजों को ओपीडी में देखने का आदेश जारी किया है। दूसरे जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस न करें। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि बिना अपाइंटमेंट के आने वाले मरीजों को भी देखा जाएगा। इसके लिए अलग से पर्चे बनाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि पहले से ऑन लाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले मरीजों को पूर्व की तरह देखा जा रहा है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें