ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग : कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को मारी गोली

लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग : कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को मारी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर से दिनदहाड़े फायरिंग से दहल गई। सोमावर की सुबह लगभग 10:30 बजे डालीगंज में करीब मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को कुछ लोगों ने गोली...

लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग : कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ Mon, 24 Aug 2020 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर से दिनदहाड़े फायरिंग से दहल गई। सोमावर की सुबह लगभग 10:30 बजे डालीगंज में करीब मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में धीरेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

माना जा रहा है कि कबीर मठ में शादी की बुकिंग कराने आए लोगों ने उनको गोली मारी है। कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को बारात घर बुकिंग के बहाने आए बदमाशों ने गोली मारी। धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं। 2015 में भी बारात घर के इसी प्रशासनिक अधिकारी पर गोली चली थी। जांच में अन्दरूनी मामला निकला कर सामने आया था। 

एडीशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र नाथ दास जी बरात घर की बुकिंग का काम भी करते हैं। आज कोई बुकिंग कराने वाले ग्राहक से कुछ विवाद की स्थिति में उनको गोली लगी है। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है, जहां पर उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि हमले का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम लोग इस मामले की पड़ताल में लगे हुए हैं। वहां के सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें