ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ पूर्वी सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, आशुतोष टंडन के निधन के बाद से हो गया था खाली

लखनऊ पूर्वी सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, आशुतोष टंडन के निधन के बाद से हो गया था खाली

बीजेपी नेता आशुतोष टंडन के निधन के बाद से बाद से लखनऊ पूर्वी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

लखनऊ पूर्वी सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, आशुतोष टंडन के निधन के बाद से हो गया था खाली
Pawan Kumar Sharmaहिन्दुस्तान,लखनऊTue, 21 Nov 2023 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसका कार्यक्रम चुनाव आयोग जारी करेगा। बता दें कि भाजपा विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी का 9 नवंबर को निधन हो गया था। उसी तारीख से यह सीट रिक्त घोषित हो गई। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आशुतोष टंडन इस सीट से भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार विधायक रहे हैं।

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे और पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन कई महीनों से बीमार थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में इफेक्शन और डेंगू भी हो गया था। जिसे लेकर लखनऊ के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था।  9 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। रक्षामंत्री राजनथा सिंह ने शोक जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया था। कि उनकी निधन से गहरा दुख हुआ है। उनकी राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

आशुतोष टंडन ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता लालजी टंडन के नक्शे कदम पर चलते हुए राजनीति में आ गए। 2012 में उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट पर लखनऊ उत्तर सीट से चुनाव लड़े  हालांकि तब उन्हें हार मिली। लेकिन इसके ठीक एक साल बाद लखनऊ पूर्वी सीट पर हो रहे उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2017 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल की। इसके बाद 2022 का भी चुनाव जीतकर वह लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें