ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव : 344 बूथों पर 28.53 फीसदी मतदान

 लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव : 344 बूथों पर 28.53 फीसदी मतदान

लखनऊ कैंट विधान सभा उपचुनाव में ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसरा है। 6 बजे तक 344 बूथों में 228.53 फीसदी ही वोट पड़े। बूथों पर चुनाव में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद देखा जा...

1/ 2
महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज सिंगारनगर में मतदान किया।
2/ 2महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज सिंगारनगर में मतदान किया।
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ। Mon, 21 Oct 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ कैंट विधान सभा उपचुनाव में ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसरा है। 6 बजे तक 344 बूथों में 228.53 फीसदी ही वोट पड़े।

बूथों पर चुनाव में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद देखा जा सकता है लेकिन मतदाता इक्का दुक्का ही आते नजर आए। प्रत्याशियों को उम्मीद है कि दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी। वहीं इंडियन पब्लिक इंटर कालेज प्रेमनगर में कैबिनेट डा. महेंद्र सिंह ने वोट डाला।  महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज सिंगारनगर में मतदान किया।

दूर रहने वालों में ज्यादा उत्साह
वहीं, जिनका वोट कैंट विधान सभा मे है लेकिन किसी कारण से बाहर हैं उनमें उत्साह देखने को मिला। आलमबाग के कई मतदान केंद्रों पर दूसरे शहर या क्षेत्र से लोग वोट डालने आये।
आलमबाग के गढ़ी कनौरा स्थित आजाद इंटर कालेज में सुबह पीठासीन अधिकारी चिंतानंद की हालत बिगड़ गई। चिंतानंद को एम्बुलेंस से रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भेजा गया। आलमबाग इंस्पेक्टर के मुताबिक चिन्तानन्द का बीपी हाई हो गया था। इलाज के लिए फ़ौरन रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल,तालकटोरा भेजा गया। अब स्थिति में सुधार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें