ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश यूपी में लव जिहाद! श्याम बनकर सलमान ने किया रेप, फिर चाकू की नोंक पर जबरन पढ़ाया निकाह

यूपी में लव जिहाद! श्याम बनकर सलमान ने किया रेप, फिर चाकू की नोंक पर जबरन पढ़ाया निकाह

लखनऊ में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। आरोप है कि सलमान नाम का शख्स ने श्याम बनकर युवती से दोस्ती की और फिर उसका रेप किया। फिर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया।

 यूपी में लव जिहाद! श्याम बनकर सलमान ने किया रेप, फिर चाकू की नोंक पर जबरन पढ़ाया निकाह
Atul Guptaसंवाददाता,लखनऊWed, 23 Nov 2022 09:27 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पारा से अगवा की गई किशोरी का सलमान ने धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह कर लिया। आरोपी कई दिनों तक किशोरी से दुराचार करता रहा। सलमान ने पीड़िता को एक घर में बंधक बना कर रखा था। लगातार यौन शोषण से किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी। इस बीच किशोरी के बड़े भाई ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सलमान को हरियाणा से गिरफ्तार करते हुए किशोरी को मुक्त कराया। पीड़िता ने अपने बयान में सलमान उर्फ श्याम पर बलात्कार, धर्म परिवर्तन और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। 

मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे भाई को चाकू मार दूंगा

16 वर्षीय किशोरी के अनुसार उसके पड़ोस में रोशनी रहती है। जिसके घर वह जाती थी। इस दौरान रौशनी ने किशोरी की मुलाकात श्याम से कराई। पीड़िता के मुताबिक श्याम अक्सर उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर किशोरी के बड़े भाई को चाकू मारने की धमकी श्याम देने लगा। जिससे पीड़िता काफी सहम गई। 13 नवंबर की रात करीब 12 बजे श्याम ने किशोरी को धमकी देते हुए घर के बाहर बुलाया। जहां से वह किशोरी को अगवा कर ले गया था। इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक 14 नवंबर को किशोरी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए श्याम उर्फ सलमान पर शक जताया था। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन हरियाणा में मिली। इंस्पेक्टर के अनुसार एक टीम को हरियाणा भेजा गया था। जहां से आरोपी सलमान उर्फ श्याम को पकड़ा गया। वहीं, किशोरी को भी मुक्त कराया गया। 

किशोरी का नाम भी बदला

पीड़िता के मुताबिक श्याम की असलियत हरियाणा पहुंचने पर पता चली। आरोपी किशोरी को एक धार्मिक स्थल में ले गया। जहां दबाव बना कर श्याम उर्फ सलमान ने किशोरी का नाम बदल कर शबा गाजी कर दिया। अपहरण की वारदात में सलमान के साथ मनोज गोस्वामी और एहतिशाम भी शामिल थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में नाम बदल कर सलमान ने निकाह पढ़वाया। फिर किशोरी को आरोपी उत्तारखंड लेकर पहुंचा। जहां कई दिनों तक एक कमरे में रख कर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद किशोरी को लेकर सलमान हरियाणा लौट आया था। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के मुताबिक सलमान के साथी मनोज गोस्वामी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें