
मेरठ में लव जिहाद: हारून ने पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की को फंसाया प्रेम में, खुला राज तो..
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां युवक हारून ने पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की को प्रेम में फंसा लिया। इसके बाद खुलासे के ब्लैक मेल करने लगा ।
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक आरोपी पर नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने और रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
लोहियानगर निवासी युवती ने पुलिस को एक शिकायत दी। आरोप लगाया कि हारून निवासी नरहेड़ा ने नाम बदलकर उसके साथ सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने प्रेम जाल में फंसा लिया और यौन शोषण किया। बताया कि इसके कुछ समय बाद युवक का असली नाम पता चला और विरोध शुरू किया। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई।
मामला दो पक्ष का होने के कारण तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया। हालांकि आरोपी ने इस मामले में अपनी सफाई दी और लेनदेन का विवाद बताया। बाद में पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट में भेजा गया और उसके कोर्ट के सामने भी बयान दर्ज कराए गए।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



