ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशLove Jihad: बिहार की नाबालिग लड़की से जबरन निकाह के आरोपी को भेजा जेल

Love Jihad: बिहार की नाबालिग लड़की से जबरन निकाह के आरोपी को भेजा जेल

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में किशोरी से निकाह करने के आरोपित तबारक खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित शाहपुर क्षेत्र...

Love Jihad: बिहार की नाबालिग लड़की से जबरन निकाह के आरोपी को भेजा जेल
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Thu, 11 Mar 2021 02:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में किशोरी से निकाह करने के आरोपित तबारक खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित शाहपुर क्षेत्र के जंगल मातादीन में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पीड़ित किशोरी की मां ने उसपर जबरन अगवा कर जबरन निकाह करने का आरोप लगाया था।

किशोरी की मां ने रविवार को शाहपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया था कि समस्तीपुर का रहने वाले तबारक खान का परिवार लंबे समय से शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल आते- जाते पीछा करता था। एक मार्च को घर से निकली बेटी को अगवा कर जबरन उसके साथ निकाह कर लिया। 

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शाम को घर के पास लाकर छोड़ा। घटना के बाद से उनकी बेटी गुमशुम रहने लगी। रविवार को उसके बैग से उर्दू में लिखा दस्तावेज मिला। छानबीन करने पर पता चला कि निकाहनामा है। जिसके बाद पुलिस ने लव जेहाद के तहत केस दर्ज किया था। वही किशोरी के मां ने जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित को जेल भिजवा दिया गया है। निकाह कराने वाले कि तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल जांच एवं कोर्ट में बयान के आधार पर अन्य धाराएं बढाई जाएंगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें